तन-मन की थकावट से पाना चाहते हैं राहत, अपनाए फेंगशुई के ये टिप्स

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Oct, 2017 10:53 AM

feng shui tips give relief from the tiredness of the mind

तन-मन को चुस्त तथा मस्त रखने के लिए यह आवश्यक है कि हम अपने स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ख्याल रखें। ध्यान लगाना, व्यायाम करना, समय पर भोजन करना आदि के माध्यम से हम अपने शरीर को दुरुस्त रख सकते हैं।

तन-मन को चुस्त तथा मस्त रखने के लिए यह आवश्यक है कि हम अपने स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ख्याल रखें। ध्यान लगाना, व्यायाम करना, समय पर भोजन करना आदि के माध्यम से हम अपने शरीर को दुरुस्त रख सकते हैं। इतना कुछ करने के बाद भी अगर स्वास्थ्य बिगड़ने लगे, थकान होने लगे, कमजोरी बढ़ने लगे और काम करने में भी मन न लगे तो हम चिकित्सक से संपर्क करके इस विषय में सलाह लेते हैं और उपचार की व्यवस्था करते हैं।


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पांचों तत्वों का बैलेंस आवश्यक होता है। इन तत्वों को बैलेंस करने में फेंगशुई का बहुत बड़ा योगदान होता है। बुझे और थके-थके तन-मन को फेंगशुई के माध्यम से हैल्दी किया जा सकता है। इससे घर को स्टाइल और एथनिक लुक देने के साथ ही सेहत में भी इजाफा होता है। फेंगशुई की कुछ ऐसी ही वस्तुओं के विषय में बताया जा रहा है जिससे आप का तन एवं मन दोनों ही दुरुस्त रह सके।

 
बैम्बू का पौधा सदाबहार होता है। हर मौसम में खिला-खिला रहने वाला इसका पौधा उम्र को बढ़ाने वाला माना जाता है। इस पौधे को घर के पूर्वी या दक्षिणी हिस्से में रखा जा सकता है। बैम्बू की बनी हुई विंड चाइम्स और फर्नीचर घर में रखने से खुशियां हमेशा दरवाजे पर दस्तक देती रहती हैं। फेंगशुई विशेषज्ञों के अनुसार बैम्बू की बनी सामग्रियों के घर में रहने से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ता है। दोनों के बीच विश्वास की प्रगाढ़ता बढ़ती है। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है। साथ ही साथ धन-धान्य और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। बैम्बू के प्रभाव से कुंवारी कन्याओं का इच्छित वर मिलता है और समय पर विवाह होता है। अनेक बाधाओं को घर से दूर भगाने वाला यह पौधा ‘कल्पतरु’ के समान महत्व वाला होता है।

 

चार रंगों में एक साथ रहने वाला क्रेन बहुत ही लक्की माना जाता है। काला, पीला, सफेद और नीले रंग का क्रेन पक्षी बगुला की प्रवृत्ति वाला होता है जो हर प्रकार की परेशानियों को चुन-चुन कर बाहर निकाल देता है और अच्छाइयों को घर के अंदर भेजता रहता है। इसकी उड़ती हुई और एक पैर पर खड़ी हुई मूर्त काफी सौभाग्य देने वाली मानी जाती है। इस क्रेन को बगीचे के पश्चिमी कोने में रखा जा सकता है। यह क्रेन मुकद्दमे में विजय दिलाने, परीक्षा में सफलता दिलाने, बिटिया की शादी कराने, संतान सुख दिलाने, जादू-टोना के दोषों को दूर करने आदि में काफी सहायक माना जाता है। बताया जाता है कि जिसके घर में यह क्रेन पक्षी रहता है उसके घर में छह सौ साल तक आधि-व्याधि नहीं आती।

 

गॉड आफ लांगीविटी, इसे उम्र का देवता माना जाता है। चीन में कहा जाता है कि जिसके पास ‘सो ’ होता है उस पर यमराज की भी कृपा होती है। यह मुस्कुराता हुआ सदा सामने रहता है। यह अपने साथ पीच का फल और भालू साथ लेकर चलता है जिससे स्वास्थ्य एवं सम्पत्ति हमेशा बनी रहती है। इसे घर की पूर्व दिशा में रखना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के सामने भी इसे रखा जा सकता है। इसे भाग्य साथ लेकर आने वाला माना जाता है। हर प्रकार के बिगड़ते काम को बनाने में यह सहायक होता है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!