त्यौहार: 4 जून से 10 जून, 2017 तक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jun, 2017 10:46 AM

festival 4 june to 10 june 2017

भारत में बहुत सारे पर्व अौर त्यौहार मनाए जाते हैं। भारत धर्म, भाषा, संस्कृति और जाति में विविधताओं से भरा धर्मनिरपेक्ष देश है। पूरे राष्ट्र में सभी धर्मों के लोगों

भारत में बहुत सारे पर्व अौर त्यौहार मनाए जाते हैं। भारत धर्म, भाषा, संस्कृति और जाति में विविधताओं से भरा धर्मनिरपेक्ष देश है। पूरे राष्ट्र में सभी धर्मों के लोगों द्वारा कुछ पर्व मनाए जाते हैं। सभी लोग अपने रीति रिवाज और विश्वास के अनुसार अलग अंदाज में हर एक पर्व को मनाते हैं। जानें इस सप्ताह के पर्व अौर त्यौहारों के बारे में-

प्रस्तुत सप्ताह का प्रारंभ विक्रमी ज्येष्ठ प्रविष्टे 22, ज्येष्ठ शुक्ल तिथि दशमी, रविवार विक्रमी सम्वत् 2074, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1939, दिनांक 14 (ज्येष्ठ) को होकर समाप्ति विक्रमी ज्येष्ठ प्रविष्टे 28, आषाढ़, कृष्ण तिथि प्रतिपदा, शनिवार को होगी।

पर्व, दिवस तथा त्यौहार:4 जून गंगा दशहरा पर्व (हरिद्वार), गंगा दशहरा पर्व (दरबार श्री पिंडोरी धाम, जिला गुरदासपुर), सपोर यात्रा (धारलदा), 5 जून निर्जला एकादशी व्रत, मेला पिपलू (हमीरपुर), मेला चक्रेश्वरी देवी (जैन) सरहिंद (पंजाब) प्रारंभ, विश्व पर्यावरण दिवस, 6 जून भौम प्रदोष व्रत, वट सावित्री व्रतारंभ, चंपक द्वादशी, 8 जून श्री सत्य नारायण व्रत, 8-9 जून वट सावित्री व्रत (पूर्णिमा पक्ष), 9 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा, संत कबीर जयंती, यात्रा शुद्ध महादेव (ऊधमपुर), 10 जून आषाढ़ कृष्ण पक्षारंभ।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!