जो व्यक्ति Routine में करता है ये काम, उसके जीवन में नहीं रहता कभी कोई अभाव

Edited By ,Updated: 09 May, 2017 01:26 PM

follow this routine

व्यक्ति का भाग्य कैसा होगा, कब चमकेगा और कब उसे प्रगति के मार्ग पर ले जाएगा। यह जानने की जिज्ञासा आपके मन में भी है तो पहले यह जान लें की भाग्य तो कर्म के अधीन है। हाथ की लकीरों में

व्यक्ति का भाग्य कैसा होगा, कब चमकेगा और कब उसे प्रगति के मार्ग पर ले जाएगा। यह जानने की जिज्ञासा आपके मन में भी है तो पहले यह जान लें की भाग्य तो कर्म के अधीन है। हाथ की लकीरों में अपने भाग्य को ढूंढने की बजाय अगर हम हाथों को कर्म करने के लिए प्रेरित करें तो भाग्य रेखा खुद ही मजबूत हो जाएगी और हम वह पा सकेंगे जिसकी हम चाहत रखते हैं। अपना कर्म ठीक रखें तभी भाग्य आप का साथ देगा और कर्म ठीक हो इसके लिए आप जब सुबह आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरें। हथेली के अग्र भाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती व मूल भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से किस्मत चमक जाती है।


घर को साफ-स्वच्छ रखें। प्रतिदिन सुबह झाड़ू-पोछा करें। शाम के समय घर में झाड़ू-पोछा न करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और साधक को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। 


मन की पवित्रता ईश्वर की याद से हासिल होती है। रोजाना मंदिर जाएं। प्रतिदिन संभव न हो तो एकादशी के दिन अवश्य जाएं। मान्यता है की महीने में आने वाली एकादशी पर यदि मंदिर दर्शनों के लिए जाया जाए तो संपूर्ण माह का फल प्राप्त होता है।


पीपल पर भगवान विष्णु लक्ष्मी सहीत विराजते हैं। पीपल पर एक लोटा जल चढ़ाएं। रविवार को छोड़ ये उपाय हर रोज करने से लक्ष्मी नारायण प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। 


माता-पिता व गुरुजनों की सेवा करने वाला और उनका आदर करने वाला स्वयं चिर आदरणीय बन जाता है। 


घर से निकलने से पूर्व अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे।

 

पितरों का श्राद्ध करें एवं प्रत्येक अमावस को पितरों की प्रिय वस्तुओं को मंदिर में दान करें।

 

रोजाना भोजन करते समय परोसी गई थाली में से एक हिस्सा गाय को, एक हिस्सा कुत्ते को एवं एक हिस्सा कौए को खिलाएं। इससे घर में हमेशा बरकत रहती है।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!