Edited By ,Updated: 29 Apr, 2017 12:31 PM
हिंदुओं की आस्था के केंद्र एवं विश्व प्रसिद्ध धाम गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट कल अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। जिसके बाद सैंकड़ों श्रद्धालुअों
हिंदुओं की आस्था के केंद्र एवं विश्व प्रसिद्ध धाम गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट कल अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। जिसके बाद सैंकड़ों श्रद्धालुअों ने दोनों धामों में पूजा-अर्चना तथा दर्शन किए। वहीं, तीन मई को केदारनाथ धाम और छह मई को बदरीनाथ धाम के कपाट भी खुलेंगे।
गत दोपहर 12:15 बजे परंपरानुसार धार्मिक रीति-रिवाज तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के बाद छह माह तक मां गंगा की पूजा गंगोत्री धाम में होगी तथा इस दौरान श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन गंगोत्री धाम में कर सकेंगे। जबकि मां यमुना की डोली उनके मायके व शीतकालीन प्रवास खरसाली से यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। गंगोत्री अौर यमुनोत्री धाम के कपाट हर वर्ष अक्षय तृतीया के दिन ही खुलते है और दीपावली के दिन बंद हो जाते हैं।