एक रुपए में मिलने वाली इस चीज से करें उपाय, घर में बरसेगी धन और स्मृद्धि

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jun, 2017 12:21 PM

get home remuneration and prosperity in one rupee

सुख और दुख एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जो निरंतर व्यक्ति के जीवन में अपना खेल खेलते रहते हैं। स्थाई रूप से दोनो ही कभी किसी

सुख और दुख एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जो निरंतर व्यक्ति के जीवन में अपना खेल खेलते रहते हैं। स्थाई रूप से दोनो ही कभी किसी के पास नहीं रहते। जिंदगी का जब बुरा दौर चल रहा होता है, उस दौरान हर संभव प्रयास किया जाता है ताकि इस दर्द भरे वक्त से निकला जाए। क्या आप जानते हैं बाजार में मिलने वाली एक रुपए की छोटी सी कपूर की टिकिया कर सकती है हर समस्या का अंत। यदि घर में नियमित रूप से सुबह और शाम घर के मंदिर में कपूर से आरती की जाए तो देवी-देवता प्रसन्न होकर उस घर में सदा के लिए बस जाते हैं।  


कपूर का धुआं नकारात्मक शक्तियों और वास्तुदोष का नाश करता है। हफ्ते में एक बार  कपूर जला कर सारे घर में घुमाना चाहिए।


घर में आर्थिक अभाव चल रहा हो तो चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग एकसाथ जलाकर सारे घर में घुमाना चाहिए।


रोगों से बचाव के लिए शनिवार को स्नान के पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंदे डालें। 


घर के मध्य हिस्से में कूपर को घी में ‌भिगोकर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय जलाएं। किसी भी तरह की नकारात्मक शक्ति घर में ठहर नहीं पाएगी। इस उपाय को हर रोज करने से घर में सकारात्मकता का वास होने लगेगा।


वास्तुदोष से निजात पाने के लिए कपूर की दो टिकिया घर में किसी भी स्थान पर रखें। घर में आ रही अनचाही समस्याएं खत्म होंगी। जब यह टिकिया नष्ट हो जाएं तो फिर से नई टिकिया रख दें। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!