गिफ्ट में मिला ये सामान कर सकता है आय में वृद्धि

Edited By ,Updated: 05 Nov, 2016 01:47 PM

gift

गिफ्ट एक ऐसी वस्तु है, जो शुभ अवसर पर मंगलकामनाओं के साथ अपने प्रियजन को दी जाती है। जब किसी को तोहफा देने का वक्त आता है तो समझ नहीं आता कि क्या दिया जाए, जो लेने वाले

गिफ्ट एक ऐसी वस्तु है, जो शुभ अवसर पर मंगलकामनाओं के साथ अपने प्रियजन को दी जाती है। जब किसी को तोहफा देने का वक्त आता है तो समझ नहीं आता कि क्या दिया जाए, जो लेने वाले का दिल मोह ले। कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं जो वास्तु, ज्योतिष और कलात्मक दृष्टि से सकारात्मक परिणाम देती हैं। आईए जानें उनके विषय में...


हाथी- धार्मिक शास्त्रों के अनुसार घर में रखा हाथी गृहस्थ सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, सौभाग्य और वैभव लेकर आता है।  वास्तु के अनुसार किसी भी कलात्मक धातु से बना हाथी भेंट देने से घर के मुखिया की कमाई में बढ़ौतरी होती है। उनका आय स्त्रोत फलने-फूलने लगता है। हाथी की पेंटिंग भी दी जा सकती है।

 

घोड़ा- घोड़ा गिफ्ट करने से लेने वाले के ऐश्वर्य व सुख में बढ़ौतरी होती है। सात सफेद घोड़ों का चित्र मंगसूचक माना जाता है। किसी के घर गृह प्रवेश अथवा पूजा में जाएं तो घोड़े का चित्र देने से शुभता आती है।

 

दो तरफा गणेश- उपहार में मिली यह प्रतिमा घर-परिवार को खुशहाल बनाती है। इसे मुख्य द्वार पर स्थापित करें। लटकाने या टांगने वाले बप्पा कभी भी किसी को भेंट में नहीं देने चाहिए।


पियोनिया के फूल- फेंगशुई गैजेट का काम करते हैं पियोनिया के फूल, तभी तो इन्हें फूलों की रानी कहा जाता है। इनका चित्र परिवार के सौभाग्य को तो बढ़ाता ही है साथ ही घर की शादी योग्य लड़कियों को मनभावन और योग्य वर की प्राप्ति भी करवाता है। इन्हें ड्राइंग रूम के दक्षिण-पश्चिम में सजाएं।


इसके अतिरिक्त नवविवाहित को लड्डूगोपाल का स्वरूप देना भाग्यशाली होता है। परिधान और नकद लेने और देने वाले दोनों पक्ष के लिए शुभकारी है। शास्त्रों के अनुसार चांदी देना शुभ है लेकिन सोना नहीं देना चाहिए। लाल रंग की कोई वस्तु भेंट में नहीं देनी चाहिए।    
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!