Good luck Live: महागुरु से जानें, कैसे कई पीढ़ियों के पाप नष्ट होंगे आज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Oct, 2017 09:25 AM

good luck live

आज रविवार दी॰ 01.10.17 आश्विन शुक्ल ग्यारस को पापांकुशा एकादशी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मनोवांछित फलों कि प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु के पद्मनाभ स्वरूप का पूजन किया

आज रविवार दी॰ 01.10.17 आश्विन शुक्ल ग्यारस को पापांकुशा एकादशी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मनोवांछित फलों कि प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु के पद्मनाभ स्वरूप का पूजन किया जाता है। शास्त्रनुसार पापांकुशा एकादशी हजार अश्वमेघ व सौ सूर्ययज्ञ के समान फल प्रदान करती है। पापरूपी हाथी को इस व्रत के पुण्यरूपी अंकुश से वेधने के कारण ही इसका नाम 'पापांकुशा एकादशी' हुआ है। भगवान श्री कृष्ण ने पद्मपुराण व ब्रह्मवैवर्त पुराण में इस एकादशी के पुण्यों का वर्णन किया है। श्रीकृष्ण के अनुसार पापांकुशा स्वर्ग, मोक्ष, आरोग्यता, सुंदर जीवनसाथी व अन्न-धन देने वाली है तथा यह गंगा, गया, काशी, कुरुक्षेत्र व पुष्कर के समान पुण्यवान हैं। इस एकादशी का व्रत व पूजन करने से सहज ही मनुष्य को विष्णु पद प्राप्त होता है। दस-दस पीढ़ी मातृ पक्ष, पितृ पक्ष, स्त्री पक्ष व मित्र पक्ष का उद्धार होता है। इस दिन जो व्यक्ति सोना, तिल, गाय, अन्न, जल, छाता व जूते का दान करता है उसका शरीर स्वास्थ होता है तथा व्यक्ति नर्क की यातना सहने से बच जाता है।


विशेष पूजन विधि: भगवान पद्मनाभ का विधिवत पूजन करें। गौघृत का दीपक जलाएं, गुलाब की अगरबत्ती जलाएं, अशोक का पत्ता चढ़ाएं। गुलाब का फूल चढ़ाएं। कुमकुम से तिलक करें। केले और अंजीर का भोग लगाएं तथा इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। पूजन के बाद केले और अंजीर किसी गरीब को दान दे दें।


पूजन मुहूर्त: प्रातः 08:40 से प्रातः 09:40 तक।


पूजन मंत्र: ॐ पद्मनाभाय नमः॥


आज का शुशाशुभ
आज का अभिजीत मुहूर्त:
दिन 11:46 से दिन 12:34 तक।


आज का गुलिक काल: शाम 15:06 से शाम 16:35 तक। 


आज का यमगंड काल: दिन 13:39 से शाम 15:07 तक।


आज का अमृत काल: प्रातः 08:56 से प्रातः 10:40 तक।


आज का राहु काल: शाम 16:35 से शाम 18:03 तक। 

 

यात्रा मुहूर्त: आज दिशाशूल पश्चिम व राहुकाल वास उत्तर में है। अतः पश्चिम व उत्तर दिशा की यात्रा टालें।


आज का निषेध: आज पाताल वासनी भद्रा दिन 14:15 से अगली प्रातः 4:44 तक रहेगी जिसमें शुभ काम वर्जित है। 


आज का गुडलक ज्ञान
आज का गुडलक कलर:
पूर्व।


आज का गुडलक दिशा: पश्चिम।


आज का गुडलक मंत्र: ॐ पुंडरीकाक्षाय नमः॥


आज का गुडलक टाइम: दिन 13:10 से दिन 14:10 तक।


आज का बर्थडे गुडलक: शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भगवान विष्णु पर शहद चढ़ाकर सेवन करें।


आज का एनिवर्सरी गुडलक: गृहस्थ सुख में वृद्धि के लिए भगवान विष्णु पर इत्र चढ़ाकर इस्तेमाल करें। 


गुडलक महागुरु का महा टोटका: सुंदर जीवनसाथी पाने के लिए भगवान पद्मनाभ पर कमल का फूल चढ़ाएं।


आज के गुडलक में बस इतना ही। कल गुडलक में आपसे फिर मुलाक़ात होगी और हम आपको बताएंगे कैसे भगवान नारायण निसंतान दंपत्ति को संतान सुख देकर उनके घर आंगन में गूंजा सकते हैं किलकारियां। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!