गोवर्धन पूजा- घर में है खाने की किल्लत तो करें ये टोटका

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Nov, 2018 12:49 PM

govardhan pooja special

जैसा कि सभी जानते हैं कि दीपोत्सव चल रहा है और आज गायों की पूजा करने का दिन है। जिसे आमतौर पर गोवर्धन पूजा भी कहा जाता है। इसके अलावा इस दिन को बलिप्रतिपदा या वीरप्रतिपदा के नाम से भी जाना जाता है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
जैसा कि सभी जानते हैं कि दीपोत्सव चल रहा है और आज गायों की पूजा करने का दिन है। जिसे आमतौर पर गोवर्धन पूजा भी कहा जाता है। इसके अलावा इस दिन को बलिप्रतिपदा या वीरप्रतिपदा के नाम से भी जाना जाता है। तो वहीं इस दिन माता पार्वती ने भगवान शंकर को जुए में हराया था इसलिए इस दिन को जुआ प्रतिपदा भी कहा जाता है। इस लेख के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं गोवर्धन पूजा के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।  इस दिन दीप दान करना चाहिए यानी दिये जलाने चाहिए। कई पुराणों में जिक्र है कि इस दिन पुरुषों और स्त्रियों को नये कपड़े पहनने चाहिए, आपस में जुआ खेलना चाहिए। एक-दूसरे के सामने एक-दूसरे की दीपों से आरती करनी चाहिए और घर के दरवाजे पर एक बंधनवार बांधे और हां इस दिन गाय का दूध पीना भी वर्जित माना गया है क्योंकि इस दिन गाय की पूजा की जाती है। गाय के गोबर या अन्न से गोवर्धन पर्वत बनाया जाना चाहिए और उसकी पूजा की जानी चाहिए। 
PunjabKesari,happy govardhan puja,govardhan puja,govardhan puja 2019,govardhan puja images,krishna images,गोवर्धन पूजा फोटो,अन्नकूट महोत्सव,गोवर्धन पूजा 2019, कृष्ण फोटो,गोवर्धन पर्वत फोटो
तो चलिए अब आपको बताते हैं इस दिन अच्छी सेहत पाने के लिए कुछ खास उपाय अच्छी सेहत पाने के लिए पीपल, गूलर, नीम, आम और बरगद की छाल को पानी में उबाल लें और फिर उस उबले हुए पानी से स्नान करें। इसकी आप अपने अंदर ताजगी महसूस करेंगे।

PunjabKesari
बच्चों के कल्याण के लिए आज के दिन चावल के आटे से तीन चिड़ियां बनाएं। उन्हें पानी में उबाल लें, एक चिड़िया गाय को खिलाएं। दूसरी चिड़िया छत पर डाल दीजिए। तीसरी चिड़िया लक्ष्मी गणेश को समर्पित कर दें।

PunjabKesari
अपनी हर मनोकामना पूरी करने के लिए आज के दिन बरगद की पेड़ की छाल लें, इसे कूटकर पीपल के पांच पत्तों पर रखें और उसे हाथ में लेकर अपनी इच्छाएं व्यक्त करें, आम, नीम और गूलर की तीन दण्डियां उस पर रख दें। उसके आगे एक टुकड़ा कपूर और 6 लौंग एक कटोरी मे रखकर जला दें। ऐसा करने से आपकी मन की हर मुराद ज़रूर पूरी होगी। विशेषकर घर में है खाने की किल्लत तो जरूर करें ये टोटका।
दिपावली पर तिजोरी की पूजा कैसे करनी है (VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!