राशिफल: शुक्र पर पड़ रही गुरु की नजर, किस राशि की पर्सनैलिटी पर पड़ेगा पॉजिटिव असर

Edited By ,Updated: 27 Apr, 2017 02:30 PM

horoscope jupiter aspects venus which zodiac will develop its personality

दैनिक शुभाशुभ: 28.04.17 शुक्रवार चंद्र मेष राशि व कृतिका नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा आग्नेय, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 28.04.17 शुक्रवार चंद्र मेष राशि व कृतिका नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा आग्नेय, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति व्यक्तित्व विकास हेतु लक्ष्मीजी पर चढ़े चंदन से तिलक करें।

मेष: ऑफिशियल बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी डेवलपमेंट का प्रयास करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

वृष: राजनीतिक या सोशल संगठन को जॉइन कर सकते हैं। पर्सनल इच्छाएं पूरी होंगी। ऑफिस और बिजनैस की समस्याएं सुलझेंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

मिथुन: विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत मोल लेंगे। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद , शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कर्क: पर्सनैलिटी में निखार आएगा। रोमांस एक्साइटिंग रहेगा। बिजनैस की ऊंच-नीच से कामयाबी पाएंगे। नया प्रोजैक्ट शुरू हो सकता है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

सिंह: कार्यक्षेत्र में पांव पसारना हानि देगा। प्रमोशन हेतु ऑफिशियल चर्चा होगी। बॉस के आदेशानुसार कार्य करें। रोमांटिक बातें होंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

कन्या: विरोधी सिर उठाएंगे। पर्सनैलिटी व पोजीशन में इजाफा होगा। संतान की जरूरतों पर ध्यान दें। पहली रोमांटिक डेट मजेदार रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद , शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

तुला: घूमने-फिरने और मौज-मस्ती करने का प्लान बनाएंगे। भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई के मामले में कंसंट्रेट करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृश्चिक: सोशल पॉपुलरिटी बढ़ेगी। कोई खास व्यक्ति करीब आएगा। सीमाओं में रहकर आगे बढ़ें। आत्मचिंतन से समस्याएं हल होंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

धनु: धन-संपत्ति में सफलता मिलेगी। सोशल रूटीन में बदलाव आएगा। परिजनों से बहस होगी। छोटी बातों को दिल से न लगाएं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

मकर: ऑफिस में कोई चेंज आना संभव है। हर पोजीशन को सूझ-बूझ से हैंडल करें। नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

कुंभ: निजी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सड़क पर सावधानी बरतें चोट लग सकती है। ऑफिस में कार्यभार बढ़ेगा। काम पर एक्स्ट्रा अटेंशन दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

मीन: आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। क्रिएटिविटी का अधिकतम प्रयोग करेंगे। फाइनैंस के मामलें में कठिनाई आएगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!