राशिफल: मंगल ने बदली अपनी अवस्था, किस राशि की बिगड़ेगी दैनिक व्यवस्था

Edited By ,Updated: 23 Jan, 2017 03:27 PM

horoscope mars changed its position which zodiac will face miserable condition

दैनिक शुभाशुभ 24.01.17 मंगलवार, चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ 24.01.17 मंगलवार, चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभदिशा पूर्वोत्तर, शुभरंग पीला, शुभकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दैनिक समस्या के निदान हेतु हनुमान जी पर बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

 

मेष: कार्यक्षेत्र में अत्यधिक वर्क प्रैशर रहेगा। कानूनी विवाद खत्म होंगे। ऑफिस में सहकर्मी टीमवर्क को समझ कर मदद के लिए आगे आएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृष: बिजनैस में नई डील हेतु पड़ताल करेंगे। पूरे उत्साह से काम करेंगे व निश्चित सफलता मिलेगी। शाम को ऑफिशियल पार्टी में जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मिथुन: निकट क्षेत्र की यात्रा करनी पड़ेगी। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। प्यार में सफलता मिलेगी। नए व्यक्ति से नज़दीकियां बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

कर्क: समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सूझ-बूझ से काम लेंगे। शाम तक आर्थिक मसले हल होंगे। आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

सिंह: महत्वपूर्ण काम आज ही पूरा करेंगे। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। पुराने दोस्त संग सोशल मीडिया से संपर्क होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक। 

 

कन्या: मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में सफल रहेंगे। इनकम का कोई स्थायी सोर्स मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

तुला: परिजन आपको लेकर परेशान रहेंगे। जिम्मेदारियां निभाएंगे। समय प्रमोशन के संकेत दे रहा है। ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

वृश्चिक: रचनात्मक काम करेंगे। शाम तक पैसे की स्थिती में सुधार आएगा। करीबी दोस्त उधार मांगेगा। क्रिएटिव कामों मे रुचि बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

धनु: ऑफिशियल अकाउंट्स को अपडेटेड रखें। ऑफिस के स्टाफ पर नजर रखेंगे। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। मानसिक संतुलन बैठेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मकर: कानूनी समस्या सताएगी। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। व्यक्तिगत कार्यों में उलझेगे। शाम को खातिरदारी हेतु जेब ढीली होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कुंभ: भाग दौड़ का फायदा मिलेगा। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करेंगे। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी। अत्यधिक ऑफिशियल काम रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मीन: आर्थिक समस्या के संकेत हैं। दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। कानूनी लिखापड़ी करते वक्त सावधान रहें। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!