राशिफल: बुध-मंगल-शुक्र का सिंह में फ्यूजन, पैदा करेगा कनफ्यूजन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 11:33 AM

horoscope mercury mars venus alliances

दैनिक शुभाशुभ: 20.09.17 बुधवार चंद्र कन्या राशि व उ.फा नक्षत्र में, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: 20.09.17 बुधवार चंद्र कन्या राशि व उ.फा नक्षत्र में, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल दिन 12 से दिन 01:30 तक।

 

विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के जातक अनिश्चिता से मुक्ति पाने हेतु जायफल सिर से वारकर गणेश जी पर चढ़ाएं। 

 

मेष: जनसंपर्क से लोगों में साख कायम करेंगे। लोग उदारता का लाभ उठाएंगे। आर्थिक कारणों से भागदौड़ रहेगी। मौसमी रोग सताएंगे। मनोरंजन होगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभसमय सुबह 10:30 से दोपहर 12 तक।


वृष: आर्थिक विषमता दूर कर पाएंगे। सोच-विचार कर इन्वैस्टमैंट करें। किए हुए निवेश का अधिग्रहण करेंगे। देनदारी हेतु तत्काल व्यवस्था करनी पड़ेगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, शुभसमय दिन में 01:30 से शाम 3 तक।


मिथुन: रिलेशनशिप में समस्या रहेगी। असंतुष्ट रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। स्टुडैंटस् प्रतियोगिता में सफल रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभसमय शाम 3 से शाम 04:30 तक।


कर्क: पारिवारिक क्लेश व पार्टनर से कष्ट मिलेगा। आकस्मिक धन हानि के योग हैं। व्यापारियों व प्रोफेशनल्स को हानि होगी। शारीरिक कष्ट के योग हैं। 
शुभाशुभ: शुभअंक 5, शुभरंग हरा, शुभदिशा उत्तर, शुभसमय शाम 04:30 से सायं 6 तक।


सिंह: उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पैंडिंग वर्क सम्पन्न होगा। भावनाओं पर संयम रखें। स्थिति का धैर्य से सामना करें।
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग आसमानी, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभसमय दोपहर 12 से दिन में 01:30 तक।


कन्या: शारीरिक थकान रहेगी। समस्या समाधान हेतु परिचित सहयोग देंगे। मीटिंग में जाएंगे। संतान की चिंता सताएगी। अधिकारीवर्ग से विवाद होगा। 
शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभसमय शाम 3 से शाम 04:30 तक।


तुला: प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। कीमती चीज के पाने की इच्छा पूरी होगी। मनोरंजन में वृद्धि होगी। चोट लगने के योग हैं। आलोचना के आसार हैं।
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, शुभसमय दिन में 01:30 से शाम 3 तक।


वृश्चिक: संबंधियों की हेल्प से बिज़नैस प्रोफिट होगा। सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। सिंगल्स को पार्टनर मिलेगा। सोशल वर्क में दिलचस्पी बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभसमय सुबह 10:30 से दोपहर 12 तक।


धनु: बिज़नैस डील्स असफल रहेंगी। मनचाहे व्यक्ति से संबंध बनेंगे। रिलेशनशिप में प्रगति होगी। पैंडिंग काम पूरा होंगे। आर्थिक वादों से न मुकरें। 
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिण-पूर्व, शुभसमय सुबह 9 से सुबह 10:30 तक।


मकर: नई विचारधारा मन में आएगी। साहित्य संबंधित आर्टिकल्स में सृजनात्मकता आएगी। अस्वस्थता रहेगी। धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहेंगे। 
शुभाशुभ: शुभअंक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभसमय सुबह 07:30 से सुबह 9 तक।


कुंभ: विलासिता से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। चिकित्सक से परामर्श लेंगे। पार्टनर सहयोग देगा। यात्रा व्यर्थ रहेगी। अप्रिय समाचार मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभसमय सुबह 07:30 से सुबह 9 तक।


मीन: भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य में निकटता रहेगी। स्वजनों से भेंट होगी। प्रेमीजन का रोमांस प्रगाढ़ बनेगा। जोखिम भरे निवेश से बचें। 
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिण-पूर्व, शुभसमय सुबह 9 से सुबह 10:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!