राशिफल: चंद्र-गुरु आए कन्या में साथ, किस राशि को मौके मिलेंगे खास

Edited By ,Updated: 07 May, 2017 12:40 PM

horoscope moon jupiter affix in virgo which zodiacs will have special chances

दैनिक शुभाशुभ: 08.05.17 सोमवार, कन्या राशि व हस्त नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभ दिशा उत्तर, शुभरंग हरा, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 08.05.17 सोमवार, कन्या राशि व हस्त नक्षत्र, भाग्यांक 5, शुभ दिशा उत्तर, शुभरंग हरा, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति भाग्योदय के लिए शिवालय में खीर पूड़ी चढ़ाएं।

मेष: टाईप अनुसार लोगों से जुडेंगे। मूर्ख व्यक्तियों से पीछा छूटेगा। निकटस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी। फ्रैंड सर्कल बढ़ाने से फायदा मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

वृष: अपने काम से काम रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। मुफ्त में सलाह देना छोड़ें अर्थ का अनर्थ निकलेगा। सरकारी अफसरों संग सूझ-बूझ से चलें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

मिथुन: बिजनैस में मित्रों की सलाह माने। अंधविश्वास से बचें व समझदारी से काम लें। स्टूडैंट्स को मन लगाकर पढ़ने से सफलता मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करें और घर के अधूरे काम निपटा दें। कानूनी विवाद सुलझेंगे। रूठे स्वीट हार्ट को मनाने में कामयाबी मिलेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग कबूतरी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

सिंह: शाम को एनर्जेटिक व कॉन्फिडेंट फील करेंगे। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। शाम को सोशल गैदरिंग में जाने का मौका मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कन्या: दोस्तों व सहकर्मियों का अनकंडीशनल सपोर्ट मिलेगा। सभी को धन्यवाद दें। किसी को भी कम न आंके। सफलता से सुकून मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

तुला: लेन-देन पर पूरा ध्यान दें। टैक्स मसले सुव्यवस्थित करें। प्रोफेशनल डील करने हेतु समय अनुचित है। बिजनैस बढ़िया मुनाफा देगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

वृश्चिक: टीम वर्क में गलतफहमियां आएंगी। आत्मविश्वास रखकर करियर व रोमांस के मामले सुलझाएं। सीनियर्स को नए आइडियाज दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

धनु: फाइनैंशल मामले सेटल होंगे। पैंडिंग वर्क कम्प्लीट करें। रोमांटिक रिलेशनशिप को सीरियसली लें। पेपरवर्क तत्परता से कंप्लीट करें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मकर: करीबी दोस्तों से फाइनैंशल सलाह लें। बिजनैस मुनाफे-इन्वेस्टमेंट करना लाभदायक रहेगा। अकाउंटेंट से राय मशविरा ज़रूर करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

कुंभ: परिजनों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। नए आइडियाज खास मौकों के लिए सुरक्षित रखें। अर्जेंट वर्क कल तक छोड़ दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

मीन: जरूरी मामलात पर राय बनेगी। रोमांटिक प्लान सक्रीय होंगे। सहकर्मी आप पर पूरा विश्वास कर पाएंगे। नए आइडियाज लिखकर रखें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!