राशिफल: चंद्र-गुरु ने बनाया गाजकेसरी योग, किस राशि को मिलेंगे सुख व भोग

Edited By ,Updated: 02 Apr, 2017 01:52 PM

horoscope moon jupiter made gajakesari yoga which zodiac will be happy

दैनिक शुभाशुभ: 03.04.17, सोमवार, चंद्र मिथुन राशि आर्द्रा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभदिशा पश्चिम, शुभरंग काला, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।

दैनिक शुभाशुभ: 03.04.17, सोमवार, चंद्र मिथुन राशि आर्द्रा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभदिशा पश्चिम, शुभरंग काला, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।
 
विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के जातक सुख-शांति हेतु शिवलिंग पर सफेद धागा चढ़ाकर कलाई पर बांधे।
 
मेष: टाईप अनुसार लोगों से जुडेंगे। मूर्ख व्यक्तियों से पीछा छूटेगा। निकटस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी। फ्रैंड सर्कल बढ़ाने से फायदा मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
वृष: काम से काम रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। मुफ्त में सलाह देना छोड़ें अर्थ का अनर्थ निकलेगा। सरकारी अफसरों संग सूझ-बूझ से चलें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
मिथुन: नजदीकी मित्रों की सलाह माने। अंधविश्वास से बचें व समझदारी से काम लें। स्टूडैंट्स को मन लगाकर पढ़ने से सफलता मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करें और घर के अधूरे काम निपटा दें। कानूनी विवाद सुलझेंगे। रूठे स्वीट हार्ट को मनाने में कामयाबी मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।
 
सिंह: प्रातः में आलस्य व शाम को एनर्जेटिक फील करेंगे। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। सोशल गैदरिंग में जाने का मौका मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
कन्या: दोस्तों व् सहकर्मियों का अनकंडीशनल सपोर्ट मिलेगा। सभी को धन्यवाद दें। किसी को भी कम न आंके। सफलता से सुकून मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।
 
तुला: अकाउंट्स पर पूरा ध्यान दें। टैक्स मसले सुव्यवस्थित करें। प्रोफैशनल डील अनुचित रहेगी। बिजनैस एक्टिविटीज बढ़िया मुनाफा देंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।
 
वृश्चिक: टीम वर्क में गलतफहमियां आएंगी। आत्मविश्वास रखकर करियर व रोमांस के मामले सुलझाएं। सीनियर्स को नए आइडियाज दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।
 
धनु: फाइनैंशल मामले सेटल होंगे। पैंडिंग वर्क कम्प्लीट करें। रोमांटिक रिलेशनशिप को सीरियसली लें। पेपरवर्क तत्परता से कंप्लीट करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
मकर: करीबी दोस्तों से फाइनैंशल सलाह लें। बिजनैस में हुए मुनाफे का री-इन्वेस्टमेंट लाभ देगा। अकाउंटेंट से राय मशविरा ज़रूर करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
कुंभ: परिजनों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। नए आइडियाज खास मौकों हेतु सुरक्षित रखें। अर्जेंट वर्क कल पर छोड़ दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।
 
मीन: सहकर्मी आप पर पूरा विश्वास कर पाएंगे। नए आइडियाज लिखकर रखें। जरूरी मामलात पर राय मजबूत बनाने में कामयाब होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।
 
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!