राशि अनुसार जानें, संवत 2074 में शनि किन राशियों पर करेंगे अपनी टेढ़ी नजर से वार

Edited By ,Updated: 28 Mar, 2017 02:58 PM

horoscope of shani samvat 2074

मंगलवार दिनांक 28.03.17 को प्रातः 08 घंटे 26 मि॰ पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ ही भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2074 का प्रारंभ हो गया परंतु

मंगलवार दिनांक 28.03.17 को प्रातः 08 घंटे 26 मि॰ पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ ही भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2074 का प्रारंभ हो गया परंतु साल 2017 में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को लेकर पंचांगों में मतभेद हैं। ज्योतिष गणित के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि मंगलवार 28.03.17 को प्रातः 08 घंटे 26 मि॰ को प्रारंभ है। शास्त्रनुसार संवत 2074 का नाम साधारण है। संवत 2074 के राजा मंगल व मंत्री गुरु हैं। शास्त्रनुसार संवत 2074 में शनिदेव का विशेष प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। गुरुवार दिनांक 26.01.17 रात्रि 21:34 को शनि ने धनु राशि में प्रवेश किया था। इसके बाद शनि गुरुवार दिनांक 06.04.17 को प्रातः 10:34 से शुक्रवार दिनांक 25.08.17 शाम 17:19 तक वक्र अवस्था में रहेंगे। इसी क्रम में बुधवार दिनांक 21.06.17 अर्धरात्रि 01:37 पर शनि धनु से वृश्चिक में प्रवेश करेंगे तथा पुनः गुरुवार दिनांक 26.10.17 को शाम 18:11 शनि वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेंगे। इस लेख के माध्यम से आएं जानते हैं की शनि किस राशि पर कैसा असर डालेगा।


मेष: शनि 21.06.17 से 26.10.17 तक आठवें स्थान पर रहेंगे। समय अस्थिरता वाला रहेगा। पारिवारिक बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन हानि के योग हैं। दुश्मन हावी होंगे। झूठा आरोप लग सकता है। पैसों की समस्या बनी रहेगी।


वृष: पूरे साल शारीरिक समस्याएं परेशान करेंगी। बनते हुए काम में रूकावटें आएंगी। प्रॉफ़ैशन के लिए समय ठीक नहीं है। शारीरिक दुर्घटना के योग हैं। पारिवारिक विवाद हो सकता है। पैसों को लेकर अजनबी पर बिल्कुल भी भरोसा न करें।

 

मिथुन: शनि आपके छठे व सातवें स्थान पर रहेंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक शांति का माहौल रहेगा। दांपत्य तनाव हो सकता है। संतान की चिंता रहेगी। करियर को सही दिशा मिलेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजन हो सकता है।

 

कर्क: पूरे साल आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान से परेशानी होगी। दांपत्य में अनबन रहेगी। रूका धन प्राप्त होगा। हैल्थ में सुधार आएगा। शत्रु हावी होंगे। लव रिलेशनशिप में सावधान रहें। किसी खास मित्र के साथ अप्रिय घटना के योग हैं।

 

सिंह: हैल्थ ठीक रहेगी। पुराने रोग समाप्त होंगे। पारिवारिक विवाद का निपटारा होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से खुश रहेगा। स्टूडैंट्स हेतु समय अच्छा है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। ऑफिशियल टारगेट पूरे होंगे।

 

कन्या: समय चुनौतियों से भरा रहेगा। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सीनियर्स नाराज हो सकते हैं। भविष्य में निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। पार्टनर की हरकतों पर नजर रखें। कोई अपना आपको धोखा दे सकता है।

 

तुला: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन को लेकर काफी उठा-पटक रहेगी। काम का दबाव रहेगा। पारिवारिक सदस्य को लेकर चिंता रहेगी। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। खर्चे बेकाबू हो सकते हैं।

 

वृश्चिक: समय उलझन भरा है। हैल्थ प्रॉब्लम्स रहेंगी। बिजनैस पर फोकस नहीं रहेगा। लापरवाही के कारण बॉस से फटकार लग सकती है। बिजनैस में कड़ी चुनौती मिलेगी। स्टूडैंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। अजनबी पर भरोसा न करें।

 

धनु: प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ेगा। हैल्थ समस्याएं रहेंगी। बिजनैस में नुकसान होगा। स्टूडैंट्स हेतु समय चैलेंजिंग रहेगा। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। पारिवारिक साथ बना रहेगा। पैसों की तंगी सताएगी। लव रिलेशन में प्रॉब्लम्स रहेंगी।

 

मकर: व्यर्थ की यात्राओं पर जाना पड़ेगा। बिजनैस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। हैल्थ प्रॉब्लम्स बनी रहेंगी। मेहनत का फल नहीं मिल पाएगा। नौकरी में प्रमोशन से सफलता मिलेगी। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अप्रिय घटना के योग हैं।

 

कुंभ: स्वास्थ्य समस्याएं खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पुरानी प्रॉब्लम्स का हल होगा। बिजनैस में सावधानी रखें। सर्विसमैन संभलकर काम करें। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे। पुराने विवाद खत्म होंगे।

 

मीन: करियर में सुधार होगा। इंकम सोर्स बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बॉस आपसे खुश रहेंगे। प्रमोशन के योग हैं। मित्रों से लेन-देन करना पड़ेगा। स्टूडैंट्स हेतु समय अच्छा है। विरोधी आपके समक्ष झुकेंगे। कोई अपना धोखा देगा।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!