शनि कर रहे मंगल को ध्वस्त, अपने राशिफल से जानें क्या पड़ेगा आप पर प्रभाव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Nov, 2017 08:00 AM

​​​​​​​आज का शुभाशुभ: शनिवार दी॰ 18.11.17, चंद्र तुला राशि व विशाखा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक। आज का विशेष उपाय: शारीरिक कष्ट से मुक्ति हेतु नारियल सिर से वारकर शनि मंदिर में...

आज का शुभाशुभ: शनिवार दी॰ 18.11.17, चंद्र तुला राशि व विशाखा नक्षत्र, भाग्यांक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक।


आज का विशेष उपाय: शारीरिक कष्ट से मुक्ति हेतु नारियल सिर से वारकर शनि मंदिर में चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ ॐ शं शनैश्चराय आपदुद्धर्त्रे नमः ॥ इस शनि मंत्र से हर तरह की आपदा से मुक्ति मिलती है।


मेष: परिवार संग आउटिंग पर जाएंगे। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा है। सरलतापूर्वक कार्य करें कार्यसिद्दी अवश्य मिलेगी।


वृष: व्यापार हेतु दिन शुभ है। ऑफिस में मीटिंग होंगी। पैंडिंग बिल समय पर भरें। टेक्निशियन से बातचीत कर समस्या सुलझाएं।


मिथुन: अत्यधिक भाग-दौड़ रहेगी। बिजनैस में अटैंशन जरुरी है। रोजगार की समस्या परेशान करेगी। सामान्य बनकर मन काबू में रखें।


कर्क: शांति से विवाद हल होंगे। लोनस पर तत्काल एक्शन लें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को पार्टी में एन्जोय करेंगे।


सिंह: परिजनों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। यात्रा में सावधानी रखें खुद ड्राइविंग न करें।


कन्या: जुगाड़बाजी से तकनीकी फॉल्ट सुधारने में सफल रहेंगे। व्यापारिक लाभ होगा। नए व्यक्ति से मुलाकात आकर्षण पैदा करेगी।


तुला: रोजगार कि समस्याएं सुलझेंगी। बेकारी की समस्या का हल निकलेगा। प्रतिष्ठा पर आंच आएगी। मिले हुए काम से पीछे न हटें।


वृश्चिक: हालात में सुधार होगा। बिजनैस कि समस्याओं का अचानक हल निकलेगा। पार्टनर संग शाम को डिनर का प्रोग्राम बनेगा।


धनु: नया काम शुरू करने हेतु दिन शुभ है। आध्यामिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास से निश्चित सफलता मिलेगी।


मकर: बिजनैस में पार्टनर्स से सहयोग मिलेगा। किसी इवैंट को बेहतरीन तौर पर ऑर्गनाइजर करेंगे। परिजनों से खुशखबरी मिलेगी।


कुंभ: फॅमिली के साथ डिनर करने जाएंगे। मन रख-रखाव और साज-सज्जा के काम में लगेगा। बिजनैस में नए इन्वैस्टमैंट से बचें।


मीन: हाई प्रोफाइल व्यक्तियों से मिलेंगे। बिना अपॉइंटमैंट के मीटिंग्स न रखें। व्यावसायिक यात्रा व्यर्थ जाएगी। धन लाभ के योग हैं।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!