राशिफल: सूर्य का गुरु के नक्षत्र में वास, संडे को बनाएगा Special

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 12:36 PM

horoscope sun in jupiter asterism

शुभाशुभ: 24.09.17 रविवार चंद्र तुला राशि और विशाखा नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: 24.09.17 रविवार चंद्र तुला राशि और विशाखा नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।


विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के जातक दैनिक सफलता हेतु शिवलिंग पर लालचंदन से त्रिपुंड बनाएं।


मेष: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबित कार्यों में गति आएगी। धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य सहयोग व समर्थन देंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


वृष: प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रबल भाग्य से बिगड़े हुए काम बनेंगे। जायदाद के मामले सुलझेंगे। कारोबार में नए स्रोत जुड़ेंगे। 
शुभाशुभ शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


मिथुन: बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। प्रोपर्टी में निवेश से नुकसान होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। एक्सपर्ट की सलाह लेंगे।
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


कर्क: मित्रों का व्यवहार हैरान करेगा। जटिल कार्य में मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। मानसिक तनाव कम होगा। 
शुभाशुभ: शुभअंक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


सिंह: भाग्य से ज़्यादा उम्मीद न लगाएं अन्यथा हताश होंगे। प्रेम संबंधों में तनाव पैदा होगा। व्यय अत्यधिक हो सकता है। 
शुभाशुभ: शुभअंक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, शुभ समय: सायं 06:00 से सायं 07:30 तक। 


कन्या: परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। रूटीन काम समय पर पूरे होंगे। परिवार संग शाम को डिनर पर बहार जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभअंक 3, शुभरंग पीला, शुभदिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


तुला: कम दामों के लालच में घटिया चीज खरीदने से बचें। रोमांस में सफलता मिलेगी। दूसरों को बिन मांगी सलाह देने से बचें। 
शुभाशुभ: शुभअंक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


वृश्चिक: लेखाजोखा संभालें। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। प्रेमी को पूरा समय देंगे। परिजनों से काम की राय मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभअंक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


धनु: जल्द ही सारा काम निपटाएंगे। आर्थिक बोझ पड़ेगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। प्रतिकूल समाचार से मन अशांत रहेगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


मकर: सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। समारोह में भाग लेंगे। गलत व्यक्ति के सम्पर्क से दूर रहें। साख पर आंच आ सकती है।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


कुंभ: जीवन में उत्साह रहेगा। सहयोगी मदद करेंगे। रोमांस में कोई आपसे आकर्षित होगा। शादीशुदा जीवन रोमांचित रहेगा।
शुभाशुभ: शुभअंक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


मीन: तन्मय होकर कुछ नया करेंगे। छुट्टी का दिन बाहर खाना व घूमना-फिरना पसंद आएगा। मनोरंजन हेतु मूवी देखने जाएंगे। 
शुभाशुभ शुभअंक 1, शुभरंग मेहरून, शुभदिशा पूर्व, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!