राशिफल: सूर्य-चंद्र-मंगल का मेल, संडे पर किस राशि की चलेगी सौभाग्य की रेल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 08:13 AM

horoscope sun moon mars together which zodiac will be luckily successful

दैनिक शुभाशुभ: 23.07.17 रविवार चंद्र कर्क राशि व पुनर्वसु नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: 23.07.17 रविवार चंद्र कर्क राशि व पुनर्वसु नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल शाम 4.30 से शाम 6 तक।


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति सर्वार्थ सफलता हेतु सूर्यदेव को दूध-शहद से अर्घ्य दें।


मेष: पराक्रम व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबित कार्यों में गति आएगी। धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थन देंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


वृष: इच्छित प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रबल भाग्य से बिगड़े हुए काम बनेंगे। जायदाद के मामले सुलझेंगे। कारोबार में नए स्रोत जुडेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


मिथुन: बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। प्रोपर्टी में निवेश से नुकसान होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। एक्सपर्ट की सलाह लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


कर्क: दोस्तों के व्यहवार से हैरानी होगी। जटिल कार्य में की गई मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क होगा। तनाव में राहत मिलेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


सिंह: भाग्य से ज़्यादा उम्मीद न लगाएं अन्यथा हताश होंगे। प्रेम संबंधों में तनाव व गलतफहमी भी पैदा होगी। व्यय अत्यधिक हो सकता है। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: सायं 06:00 से सायं 07:30 तक। 


कन्या: जरूरी काम आसानी से बनेंगे। परिजनों संग समय गुजारने का मौका मिलेगा। रूटीन काम समय पर पूरे होंगे। डिनर पर बहार जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


तुला: कम दामों के लालच में घटिया चीज खरीदेने से बचें। रोमांस हेतु दिन अच्छा है। दूसरों को बिन मांगी सलाह देने से बचें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


वृश्चिक: फाइनैंस से जुडे़ कागज़ात संभालें। सांसारिक चीजों के प्रति लगाव बढ़ेगा। प्रेमी को पूरा समय देंगे। परिजनों से काम की राय मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


धनु: सारा काम निपटाएंगे। आर्थिक उलझन से बोझ पड़ेगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। प्रतिकूल समाचार से मन अशांत रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


मकर: प्रभाव में वृद्धि होगी। समारोह में भाग लेंगे। गलत व्यक्ति के सम्पर्क से दूर रहने का प्रयास करें। साख पर आंच आ सकती है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


कुंभ: उत्साह व ताजगी रहेगी। सहयोगी काम-काज निपटाने में मदद करेंगे। रोमांस में कोई आपसे आकर्षित होगा। दांपत्य रोमांचित रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


मीन: प्रतिष्ठा मिलेगी। तन्मय होकर कुछ नया करेंगे। छुट्टी के दिन घूमना-फिरना पसंद आएगा। मनोरंजन हेतु मूवी देखने जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!