राशिफल: शुक्र भरिणी नक्षत्र में आए किस राशि के लिए प्रेम की सौगात लाए

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2017 08:20 AM

horoscope venus in bharini asterism which zodiac will be lucky in love

​​​​​​​दैनिक शुभाशुभ: 16.06.17 शुक्रवार, चंद्र कुंभ राशि व शतभीषा नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ: 16.06.17 शुक्रवार, चंद्र कुंभ राशि व शतभीषा नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति प्रेम में सफलता हेतु राधाकृष्ण पर गुलाब के फूल चढ़ाएं।

    
मेष: धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। क्रोध अनियंत्रित होगा। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारीवर्ग प्रोत्साहन देगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


वृष: कन्फ्यूजन के कारण असमंजस रहेगा। परिजनों संग मतभेद होगा। आय से अधिक खर्च बढ़ेगा। मानसिक चिंताएं कम होंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


मिथुन: नकारात्मक विचारों से मानसिक व्यग्रता छाएगी। अत्यधिक भावुकता का अनुभव होगा। डिप्रैशन का शिकार हो सकते हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कर्क: कार्य सरलता से संपन्न होंगे। शाम में सैर-सपाटे हेतु बहार जाएंगे। सहकर्मी संग निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


सिंह: कार्यपद्धति में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। दांपत्य में मधुरता रहेगी। वाणी में उग्रता रहेगी। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


कन्या: नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्टूडैंट्स हेतु अनुकूल समय है। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


तुला: वैचारिक स्तर पर बाधित रहेंगे। मनोबल कम होगा। मित्रवर्ग से लाभ होगा। भावुकता की अधिकता रहेगी। खर्चा अधिक रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। कार्य सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ व सपोर्ट मिलेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


धनु: कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों से मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। गृहक्लेश से भावनाएं आहत होंगी। सहकर्मियों से सावधान रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व,शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


मकर: नकारात्मक विचार प्रभावी होंगे। आकस्मिक व्यय होगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। धार्मिक स्थान की यात्रा मानसिक शांति देगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


कुंभ: दांपत्य जीवन में कलह रहेगी। सांसारिक विषयों पर उदासीनता आएगी। विवाद के योग हैं। सामाजिक दृष्टि से अपमानित होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


मीन: मन चिंतित रहेगा। कार्यपूर्ति में विलंब के योग हैं। सहकर्मियों का असहयोग रहेगा। दांपत्य कलह होगी। सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!