राशिफल: शनि का केतू के नक्षत्र में वास किस राशि को आएगा रास

Edited By ,Updated: 17 Feb, 2017 07:48 AM

horoscope which zodiac will be happy as of saturn in ketus constellation

दैनिक शुभाशुभ 18.02.17, शनिवार चंद्र तुला राशि व विशाखा नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ 18.02.17, शनिवार चंद्र तुला राशि व विशाखा नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक। 


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति सफलता हेतु देवी मंदिर में नारियल चढ़ाएं।

 

मेष: जोखिम से लाभ होगा। परेशानियों में धीरज से काम लेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


वृष: कामकाज में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। उच्च अधिकारी सहयोग करेंगे। प्रेमी से कलह के योग हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


मिथुन: ऑफिस में सीनियर्स काम में रुकावटें डालेंगे। बुद्धिबल से शत्रुओं की चाल नाकामयाब होगी। मानसिक व्यग्रता रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कर्क: शारीरिक अस्वस्थता बनी रहेगी। क्रोधी परिजनों से संघर्ष होगा। नए परिचय से लाभ नहीं होगा। मानसिक बोझ बढ़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


सिंह: दांपत्य क्लेश होगा। सांसारिक मुद्दों पर मन उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश मिलेगा। भागीदारों से मतभेद होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कन्या: सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में यश मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

तुला: परिश्रम की तुलना में परिणाम असंतोषजनक रहेगा। जायदाद हेतु पारिवारिक परेशानी होगी। लोग वाणी से प्रभावित होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृश्चिक: शारीरिक व्यग्रता रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन हानि होगी। अनिद्रा सताएगी। स्नेहीजनों से संबंध बिगड़ेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

धनु: शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ होगा। आध्यात्मिकता से आनंद प्राप्त होगा। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मकर: अधूरे काम निपटेंगे। महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। परिजनों के साथ टैंशन होगी। शाम में फोन के जरिए खुशखबरी मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कुंभ: व्यवहार में असावधानी से लोगों से टकराव होगा। आत्मविश्वास से कार्य करें। कागजी कार्रवाई न करने से गड़बड़ रहेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सायं 07:30 से रात 09:00 तक।

 

मीन: परिजनों से मतभेद होगा। आर्थिक घाटा झेलना पड़ेगा। निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। उतावलेपन का शिकार होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!