राशिफल: वैलेंटाइन्स डे और मंगलवार किस राशि पर चढ़ेगा प्यार का बुखार

Edited By ,Updated: 13 Feb, 2017 09:04 AM

horoscope which zodiac will fall in love as valentine fall on tuesday

​​​​​​​दैनिक शुभाशुभ 14.02.17 मंगलवार, चंद्र कन्या राशि व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ 14.02.17 मंगलवार, चंद्र कन्या राशि व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के प्रेम में सफलता के लिए किसी धर्मस्थल में लाल-गुलाबी फूल चढ़ाएं।

 

मेष: खुद पर कंट्रोल रखें। ऑफिस में किसी से उलझ सकते हैं। अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। दिन भर आलस का माहौल रह सकता है।

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृष: प्रोफैशनल मामले में सचेत रहें। नुकसान होने से बचेगा। इन्वैस्टमैंट से लाभ होगा। काम पर ध्यान देने से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मिथुन: ईमेल से किसी खास मामले की जानकारी मिलेगी। स्टूडैंट्स को पढ़ाई में फायदा होगा। बिज़नैस में नई तकनीकों से लाभ मिलेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कर्क: कोई रिस्क वाला कदम उठाने से बचें। सामाजिक प्रभाव व पॉपुलैरिटी बढ़ेगी। पारिवारिक क्लेश के संकेत हैं। विरोधी फिलहाल दबे रहेंगे।

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

सिंह: नए आइडियाज़ को लेकर आगे बढ़ेंगे। रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। दोस्तों से फायदा होगा। पारिवारिक बहसबाजी होगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कन्या: इंटेलीजैंस से कार्यक्षेत्र में प्रोफिट होगा। पुरानी टैंशन कम होगी। आपकी मदद हेतु लोग आगे आएंगे। दिन भर अधिक व्यस्तता रहेगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

तुला: फोन कॉल से गुड न्यूज़ मिलेगी। सहकर्मी टीमवर्क से खुश होंगे। नए प्रॉजैक्ट से अड़चनें दूर होंगी। रोमांस हेतु समय बेहतर रहेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

वृश्चिक: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मुनाफे के मौके आएंगे। पार्टी में असरदार लोगों से मुलाकात होगी। खास काम की चिंता खत्म होगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

धनु: समय का सदुपयोग करें। सभी इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र हेतु भागदौड़ रहेगी। कामकाज में अनुभवी लोगों की सलाह से लाभ होगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

मकर: कामकाज की स्थितियां बेहतर होंगी। शादीशुदा जिंदगी कामयाब होगी। किसी से अनबन हो सकती है। समय को व्यवस्थित रखें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कुंभ: सौदे संबंधित टेंशन खतम होगी। कोई प्रॉजैक्ट फाइनलाइज़ होगा। रोमांटिक अफेयर्स मजबूत बनेंगे। ऑफिशियल कार्य पर ध्यान दें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तरपूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मीन: कोशिश जारी रखने से अटके हुए काम बनेंगे। बाहर फिजूलखर्ची करने से बचें। बिज़नैस मंदा रहेगा। परिजनों संग समय गुजारें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!