राशिफल: बुध-राहू का सिंह में साथ, किस राशि का दिन बनेगा खास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 06:26 AM

horoscope which zodiac will have lucky wednesday

​​​​​​​दैनिक शुभाशुभ 06.09.17 बुधवार, चंद्र कुंभ राशि व शतभीषा नक्षत्र, भाग्यांक 7,

दैनिक शुभाशुभ 06.09.17 बुधवार, चंद्र कुंभ राशि व शतभीषा नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभदिशा उत्तरपूर्व, शुभरंग स्लेटी, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दिन को खास बनाने के लिए तुलसी पर लाल तेल का दीपक करें।


मेष: मैंटल स्ट्रैस का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। पेट दर्द परेशान करेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।


वृष: कार्यों में सफल होंगे। स्टूडैंट्स की नए सब्जैक्ट्स में रुचि रहेगी। सरकारी काम में आर्थिक सफलता मिलेगी। परिजनों हेतु निवेश करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मिथुन: ऑफिशियल कार्य का उचित फल मिलेगा। भाई-बहन से मनमुटाव दूर होगा। वैचारिक परिवर्तन बनेगा। आर्थिक सावधानी बरतें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


कर्क: मन में नेगेटिव विचार व निराशा रहेगी। कुटुंबजनों संग भ्रांति होगी। स्टूडैंटस को असफलता मिलेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


सिंह: कार्यों हेतु त्वरित निर्णय लेंगे। बुजुर्गों से लाभ होगा। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। अधिक क्रोध से स्वास्थ बिगडेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


कन्या: अहंकार के मुद्दे पर झड़प होगी। मित्रों से मनमुटाव होगा। स्वभाव में आवेश रहेगा। आकस्मिक खर्च होगा। विवाद होने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


तुला: लाभ से प्रसन्न होंगे। मित्रों से मिलन व उन पर खर्च होगा। पर्यटन स्थल की सैर होगी। सिंगलस को पार्टनर मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


वृश्चिक: व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।


धनु: नैगेटिव विचार व आलस्य का अनुभव होगा। मन व्यग्र रहेगा। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


मकर: सामाजिक कारणों से यात्रा होगी। खानपान के गड़बड़ी से स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नेगेटिव विचार आएंगे। पार्टनर से मतभेद होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


कुंभ: हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। प्रवास के योग हैं। पार्टनर सहयोग करेगा। भागीदारी में लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


मीन: मनोबल में दृढ़ता आएगी। घर में सुख-शांति रहेगी। वाणी में उग्रता रहेगी। सहकर्मी सहयोग करेंगे। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय: सायं 07:30 से रात 09:00 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!