राशिफल: शुक्र का उच्च स्थान किस राशि को करेगा परेशान

Edited By ,Updated: 16 Feb, 2017 08:06 AM

horoscope which zodiac will upset as of exalted venus

​​​​​​​दैनिक शुभाशुभ 17.02.17, शुक्रवार चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ 17.02.17, शुक्रवार चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग ग्रे, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।

 

उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दैनिक परेशानी से बचने हेतु लक्ष्मी जी पर दही व इमरती चढ़ाएं।


        
मेष: सक्सैस के योग हैं। लाभार्जन की मानसिकता बनेगी। योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु खर्च होगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।


वृष: धार्मिक यात्रा हेतु प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में सीनियर्स सलाह मशविरा करेंगे। आर्थिक कार्यों में विशेष रुझान रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


मिथुन: तनाव बढ़ेगा। आलोचकों से दूरी बनाएं। पीठ पीछे आपकी बुराई होगी। शांतचित्त से अपना रूटीन वर्क करते रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।


कर्क: अकाऊंट्स व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगे। पार्टनर संग महत्वपूर्ण शॉपिंग करेंगे। धन संबंधी गुड न्यूज़ मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

 

सिंह: मानसिकता में बदलाव आएगा। निजी रूप से समस्याओं का निवारण खोजेंगे। बिगड़े स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कन्या: प्रभावशाली लोगों से परामर्श मिलेगा। उलझे दिमाग में स्पष्ट तस्वीर उभरेगी। यकायक नई स्फूर्ति आएगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

 

तुला: समस्या का डटकर सामना करेंगे। रिस्की काम के प्रस्ताव मिलेंगे। धनार्जन हेतु नाजायज़ तरीका अपनाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृश्चिक: मन में फिजूल की टैंशन आएगी। परिवर्तन को लेकर चिंतित रहेंगे। शाम तक संंशय का निवारण होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

धनु: टीमवर्क से लाभ होगा। बिजनैस डील पर साइन करने से पूर्व जांच लें। लाभ हेतु अनुचित तरीका अपनाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

मकर: रोजगार के बेहतरीन मौके हाथ में आएंगे। कार्यक्षेत्र की विस्तारपूर्वक विवेचना करेंगे। भविष्य के नए रास्ते खुलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कुंभ: स्वयं में नकारात्मकता न लाएं। कर्मठता निश्चित सफलता देगी। आत्मविश्वास से सपनों को सच करने में जुट जाएं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

मीन: चिन्ता छोड़ चिन्तन करें। ऑफिशियल तनाव रहेगा। पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी। फैमिली सपोर्ट से लाइफ इजी बनेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!