आज ही करें मोर पंख के ये उपाय, शत्रुअों व कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jun, 2017 02:35 PM

importance peacock feather in vastu

हमारा राष्ट्रीय पक्षी मोर है। मोर को धार्मिक कथाअों में भी उच्च कोटि का दर्जा दिया गया है। भगवान श्री कृष्ण को भी मोर पंख प्रिय है। उनके मुकुट में सदैव मोर पंख

हमारा राष्ट्रीय पक्षी मोर है। मोर को धार्मिक कथाअों में भी उच्च कोटि का दर्जा दिया गया है। भगवान श्री कृष्ण को भी मोर पंख प्रिय है। उनके मुकुट में सदैव मोर पंख होता है। मोर पंख से घर की सुंदरता में भी चार चांद लग जाते हैं। इतना ही नहीं वास्तु के अनुसार मोर पंख व्यक्ति की कई परेशानियों को भी दूर करता है। 

वास्तु के अनुसार घर के दक्षिण पूर्व में मोर पंख लगा दें। इससे अचानक कष्ट नहीं आएंगे। 

सोमवार रात को अपने तकिए में सात मोर पंख रखें। प्रतिदिन इसी तकिए का प्रयोग करें। ऐसा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। 

कुछ बच्चे बहुत जिद्दी होते हैं। उनके जिद्दीपन से छुटकारा पाने के लिए उसके कमरे की छत के पंखे पर मोर पंख लगा दें। जब पंका चलेगा तो मोर पंख की हवा बच्चे को लगेगी अौर जिद्दीपन कम हो जाएगा।  

घर के पूर्वी और उत्तर पश्चिम की दीवार पर मोर पंख लगाए। इससे राहु दोष से मुक्ति मिलती है। 

एक मोर पंख चांदी के ताबीज में डालकर दिन-रात नवजात बच्चे के सिर के पास रखें। इससे बच्चा डरता नहीं है। ये बच्चे को नजर दोष से भी बचाता है। 

मंगलवार या शनिवार की रात को मोर पंख पर हनुमान जी के मस्तक के सिंदूर से शत्रु का नाम लिखकर घर के मंदिर में रख दें। उसके बाद सुबह बिना नहाए बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से शत्रुअों की परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। 

मोर पंख घर में रखने से सांपों के आने का भय नहीं रहता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!