भविष्यफल: शुक्र-गुरु का बना कनैक्शन, किसे रखनी पड़ेगी शत्रुओं से एटैन्शन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Feb, 2018 08:09 AM

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 16.02.18 चंद्र कुंभ राशि व धनिष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक। आज का विशेष उपाय: शत्रुओं से बचने के लिए लक्ष्मी मंदिर में गुड़-चने चढ़ाएं। आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: शुक्रवार दि॰ 16.02.18 चंद्र कुंभ राशि व धनिष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफ़ेद, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, राहुकाल प्रातः 10:30 से दिन 12 तक।


आज का विशेष उपाय: शत्रुओं से बचने के लिए लक्ष्मी मंदिर में गुड़-चने चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ शुं शुक्राय कम्बुग्रीवाय नमः ॥ इस शुक्र मंत्र से शत्रुता समाप्त होती है।


मेष: महत्वपूर्ण काम बिगड़ेंगे। मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। कार्यों में रुकावटें आएंगी। उत्साह भंग होगा। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा।


वृष: उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में तरकीबें सफल होंगी। धनलाभ के योग हैं। अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। 
 

मिथुन: पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। रचनात्मक प्रयास में इच्छित सफलता मिलेगी। सामाजिक ख्याति व यश बढ़ेगा।


कर्क: व्यवसाय संबंधित प्रयास में कठिनाई आएगी। विरोधी व शत्रु नरम पड़ेंगे। सजग होकर सही मौके का इंतजार करें, मुसीबतों से बाहर निकलेंगे।


सिंह: अटके हुए सरकारी काम निपटेंगे। शेयर बाजार में मुनाफे से एक्स्ट्रा इनकम होगी। जोखिम और अनिश्चितता त्यागें। शोर्टकट नुकसान देंगे।


कन्या: रोज़गार में तारीफ हासिल होगी। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पेचीदा काम मिलेगा। आसानी से तरक्की पाएंगे। जोखिम उठाने से लाभान्वित होंगे।


तुला: परिजनों की डिमांड पूरी करने हेतु आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। अकस्मात समस्या सुलझ जाएगी। अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। 


वृश्चिक: सामाजिक कार्य हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। रोगी की सहायता करेंगे। सेवा का फल मिलेगा।


धनु: सरकारी या गैर-सरकारी संस्था से जुड़ेंगे। कारगर व्यक्ति से भेंट होगी। योग्य व्यक्ति समस्याओं को सुलझाएगा। जन संपर्क उपयोगी सिद्ध होगा। 


मकर: इमोशनल इच्छाओं की पूर्ती होगी। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। प्रेम के साथ-साथ प्रोफैशन पर भी ध्यान दें।


कुंभ: विरोधीयों से झड़प होगी। दिन बेकार साबित होगा। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। शाम को जल्द ही घर लौटेंगे। 


मीन: कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी। प्रयास व कठिन परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग बना रहेगा।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!