भविष्यफल: गुरु-सूर्य की तुला में युति, किस राशि की दूर होगी मानसिक क्षति

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 08:04 AM

आज का शुभाशुभ: गुरुवार दि॰ 16.11.17, चंद्र तुला राशि व चित्रा नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग लाल, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल दिन 1.30 से शाम 3.00 तक।

आज का शुभाशुभ: गुरुवार दि॰ 16.11.17, चंद्र तुला राशि व चित्रा नक्षत्र, भाग्यांक 1, शुभरंग लाल, शुभदिशा पूर्व, राहुकाल दिन 1.30 से शाम 3.00 तक।

 


आज का विशेष उपाय: मानसिक क्षति से बचने हेतु विष्णु मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं।

 


आज का महामंत्र: ॥ ॐ ब्रं बृहस्पतये वश्याय नमः ॥ इस बृहस्पति मंत्र से सामाजिक प्रभुत्व बढ़ता है।

 


मेष: फाइनैंशियल डील फाइनलाईज होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। उच्च रक्तचाप से ग्रसित होंगे। सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलेगी।

 


वृष: उत्साह में वृद्धि होगी। समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम तक काम बन जाएंगे। 

 


मिथुन: उम्र से बडे़ व्यक्ति से आकर्षित होंगे। धोखे खा सकते हैं। विद्युत उपकरण से दुर्घटना होने के योग हैं। एक्स्ट्रा कमाई होगी।

 


कर्क: पार्टनर से रिश्ते सुधरेंगे। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हैल्थ का ख्याल रखें। विरोधी सिर उठाएंगे।

 


सिंह: जीवनसाथी से गलतफहमियां दूर होंगी। परिजनों से तनाव रहेगा। झंझटों वश दिनभर व्यस्तता रहेगी। निवेश लाभकारी रहेगा।

 


कन्या: यात्रा सुखद रहेगी। यात्रा में मनोरंजन होगा। नया साथी मिल सकता है। संबंधियों से भी मुलाकात होगी। पार्टनर सपोर्ट करेगा।

 


तुला: चतुराई से काम लेने पर पैसा बचाने में कामयाब होंगे। कुछ अहम फैसले लेने पड़ेंगे। परिजनों का उत्साह बढ़ाने हेतु प्रयास करेंगे।

 


वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। करियर संबंधित मसले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सीनियर्स इम्प्रेस होंगे। 

 


धनु: उधार ना दें वरना पैसे फसेगा। ऑफिस में गुस्से पर कंट्रोल रखें। एनर्जी के उपयोग से पैंडिंग वर्क पूरा करेंगे। सेविंग में बदलाव होगा।

 


मकर: सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम में गुड न्यूज मिलेगी। पारिवारिक टैंशन खत्म होगा। 

 


कुंभ: क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी।  भावनाओं पर कंट्रोल रख काम करेंगे। 

 


मीन: उच्च रक्तचाप से बचें व योग का सहारा लें। दोस्तों से मुलाकात होगी। फैसलों पर अडिग रहेंगे। ऑफिशियल सौदे फायदेमंद रहेंगे।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!