धन-धान्य में पाना चाहते हैं वृद्धि तो करें चांदी के हाथी का प्रयोग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 02:56 PM

keep silver elephant in the house will increase in money profit

हिंदू धर्म के अनुसार हाथी को अधिक पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में हाथी को धन की देवी लक्ष्मी का वाहन भी बताया गया है। हाथी को गणपति का प्रतीक मानकर पूजी की जाती है।

हिंदू धर्म के अनुसार हाथी को अधिक पवित्र और शुभ माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में हाथी को धन की देवी लक्ष्मी का वाहन भी बताया गया है। हाथी को गणपति का प्रतीक मानकर पूजा की जाती है। वहीं हाथी को वास्तु शास्त्र में भी बहुत महत्वपूर्ण समझा जाता है। तो आईए आज हम आपको चांदी के हाथी से संबंधित एेसे कुछ उपाय बताएं, जिनसे व्यक्ति के धन-लाभ होने के योग बनते हैं। 

चांदी से बना हाथी वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, चांदी और हाथी दोनों ही नैगेटिविटी खत्म कर पॉजिटिविटी बढ़ाने में मदद करते हैं।


चांदी से बना हाथी घर या ऑफिस में रखा जाए तो सभी दोषों का नाश होता है, जिससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है और घर-परिवार पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।


चांदी से बना हाथी घर या ऑफिस की टेबल पर रखने से रुके हुए कामों में गति आती है और प्रमोशन के योग भी बनते हैं। चांदी का हाथी उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ होता है।


घर या ऑफिस की टेबल के अलावा चांदी का हाथी तिजोरी या गल्ले में रखना भी शुभ होता है। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या गल्ले में रखना चाहिए।


पति-पत्नी में नहीं बनती और आए दिन विवाद होते हैं तो चांदी से बने हाथी जोड़े को बेडरूम में उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!