रसोईघर में रखें इन बातों का ध्यान, गरीबी और बीमारी से होगा बचाव

Edited By ,Updated: 29 Apr, 2017 11:48 AM

keep these things in mind in the kitchen

पारिवारिक रिश्तों में मिठास बरकरार रहे और हरदम जीवन में खुशनुमा अहसास हो इसके लिए घर में सुख-समृद्धि का होना अावश्यक है। घर में वास्तुदोष होने

पारिवारिक रिश्तों में मिठास बरकरार रहे और हरदम जीवन में खुशनुमा अहसास हो इसके लिए घर में सुख-समृद्धि का होना अावश्यक है। घर में वास्तुदोष होने से घर में विघ्न बाधाएं अपना बसेरा बना लेती हैं। रसोई घर का खास हिस्सा होता है। रसोईघर में वास्तु से संबंधित कुछ बातों का ध्यान न रखने से घर के मुखिया अौर पारिवारिक सदस्यों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही गरीबी अौर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु की कुछ बातों को ध्यान रखने से घर से सारे अशुभ प्रभावों को खत्म किया जा सकता है।

रसोईघर में मंदिर नहीं बनाना चाहिए। जिन घरों के रसोईघर में मंदिर बना होता है , वहां रहने वाले लोग गर्म दिमाग के होते हैं। इसके अतिरिक्त परिवार के किसी सदस्यों को रक्त संबंधी रोग भी हो सकता है। मंदिर को रसोईघर से हटाकर कहीं अौर स्थापित करना चाहिए।

रसोईघर में स्टोर होने पर घर के मुखिया को नौकरी या व्यापार में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्टोर रूम में चांदी का सिक्का रखने से इस समस्या से बचा जा सकता है। 

जिन घरों में रसोईघर अौर बाथरूम एक ही सीध में होते हैं, वहां के लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। इसके साथ ही उस घर की कन्याअों के जीवन में भी अशांति रहती है। इस समस्या से बचने के लिए बाथरूम में एक कटोरी नमक रखें। इस नमक को समय-समय पर बदलते रहें। 

घर के मुख्य द्वार के सामने रसोईघर नहीं होना चाहिए। ऐसा रसोईघर पारिवारिक सदस्यों के लिए अशुभ होता है। यदि किसी के घर में ऐसा रसोईघर है तो मुख्यद्वार अौर किचन के मध्य पर्दा लगा दें।

रसोईघर पानी की टंकी या कुएं के साथ लगा हो तो भाईयों में मतभेद रहता है। इसके साथ ही घर के मुखिया को धन कमाने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि टंकी या कुएं में क्रिस्टल लटका दिया जाए तो समस्या कम हो सकती है। 

मुख्यद्वार के साथ रसोईघर बना हुआ है तो पति-पत्नी के मध्य मतभेद होता रहता है। इस समस्या से बचने के लिए रसोईघर के दरवाजे पर लाल रंग का क्रिस्टल लगा दें।

बिना स्नान किए कभी भी रसोईघर में न जाएं। स्नान किए बिना रसोईघर में जाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है अौर पारिवारिक सदस्यों में भी चिड़चिड़ापन अौर आलस्य बढ़ता है। 

रसोईघर में आग, जल आदि सुविधाएं वास्तु के अनुसार नहीं है तो भी पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य अौर व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे बचने के लिए रसोईघर में प्रतिदिन चंदन की अगरबत्ती लगाएं।

रसोईघर को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में बनाएं। इस दिशा में बना रसोईघर पारिवारिक सदस्यों के लिए लाभदायक होता है। यदि इस दिशा में रसोईघर नहीं बना है तो मिट्टी के कटोरे में क्रिस्टल बॉल रखें।

गैस या अोवन रसोईघर के दरवाजे की अोर नहीं रखना चाहिए। इससे अग्नि स्त्रोत की ऊर्जा दरवाजे से बाहर चली जाएगी। यदि ऐसा नहीं है तो रसोईघर के दरवाजे की चौखट पर धातु के सिक्के टांग दें। 
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!