चंद्रग्रहण आज: इन बातों का रखें ध्यान, कल सुबह करें ये दान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 07:23 AM

lunar eclipse keep these things on 7th august

चंद्रग्रहण 7/8 अगस्त 2017 श्रावण पूर्णिमा की मध्य गत रात्रि को सम्पूर्ण भारत में खंडग्रास के रूप में दिखेगा- इस ग्रहण का सूतक-स्पर्श मोक्ष आदि काल

चंद्रग्रहण 7/8 अगस्त 2017 श्रावण पूर्णिमा की मध्य गत रात्रि को सम्पूर्ण भारत में खंडग्रास के रूप में दिखेगा- इस ग्रहण का सूतक-स्पर्श मोक्ष आदि काल (भा. स्टे.श) इस प्रकार होगा : 
सूतक - 7.8.2017 दोपहर 1.53 बजे 
ग्रहण स्पर्श  7.8.17  रात्रि 10.52
ग्रहण मध्य  रात्रि 11.50.29
ग्रहण मोक्ष (समाप्त) 8.8.17 रात्रि 12:49 (कुल अवधि 1घंटा 57 मिनट)


भारत में 7 अगस्त 2017 को रात्रि 10.53 बजे चंद्र ग्रहण शुरू होगा। उस समय समस्त भारत में चंद्र उदय हो चुका होगा और चंद्र ग्रहण का मोक्ष  8.8.2017 रात्रि 12.45.09 तक रहेगा। भारत के सभी नगरों में इस ग्रहण का स्पर्श मध्य एवं मोक्ष देखा जाएगा। भारत के अतिरिक्त यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण दक्षिणी और पूर्व एशिया के अधिकतर देशों में, सम्पूर्ण यूरोप, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा। 


इस ग्रहण काल के अंतर्गत स्नान-ध्यान, दान-पाठ, मंत्र जप आदि करना चाहिए। 3 सूखे नारियल सवा किलो सतनाजा 8.8.17 को प्रात: दान में दें अथवा जल प्रवाह करें।
सूतक एवं ग्रहण काल में अनावश्यक खाना-पीना-मैथुन, नाखून काटने से परहेज रखना चाहिए। गर्भवती महिलाएं इस काल में कोई गांठदार वस्त्र न पहनें। मात्र एक ही वस्त्र तन पर हो तो अच्छा है। इस ग्रहण काल में उन्हें कैंची चलाने, सब्जी काटने, पापड़ सेंकने इत्यादि कार्यों से परहेज करते हुए धर्म-ध्यान, ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करते हुए उपरोक्त वर्णित दान भी करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!