Edited By ,Updated: 26 Nov, 2016 11:24 AM
महात्मा बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक माने जाते हैं। बौद्ध धर्म दुनिया में चार बड़े धर्मों में से एक है। इनके अनुयायियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। महात्मा बुद्ध
महात्मा बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक माने जाते हैं। बौद्ध धर्म दुनिया में चार बड़े धर्मों में से एक है। इनके अनुयायियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। महात्मा बुद्ध ने बहुत सारे विचार दिए हैं, जिन पर अमल करने से सुख-शांति की प्राप्ति हो सकती है। आइए जाने महात्मा बुद्ध के कुछ विचार-
* बुराई को कभी भी बुराई से खत्म नहीं किया जा सकता। बुराई को केवल प्रेम से समाप्त किया जा सकता है। यही सत्य है।
* गौतम बुद्ध के अनुसार हजारों लड़ाइयों पर जीत हासिल करने से उत्तम स्वयं पर जीत प्राप्त करना है। जिससे सदैव जीत उसी की होती है।
* जो व्यक्ति सत्य के मार्म पर चलता है वह दो गलतियां कर सकता है। वह पूरा रास्ता तय नहीं करेगा या फिर उसकी शुरुआत नहीं करेगा।
* एक प्रज्वलित दीपक से हजारों दीपक प्रज्वलित किए जा सकते हैं, लेकिन फिर भी उसकी रोशनी कम नहीं होती। उसी प्रकार खुशियां बांटने से बढ़ती हैं कम नहीं होती।
* गौतम बुद्ध के अनुसार व्यक्ति को क्रोध के लिए दंड नहीं मिलता अपितु अपने क्रोध से ही सजा मिलती है।
* दूसरों पर संदेह करने की आदत बुरी है। संदेह करने से व्यक्ति दूसरों से अलग हो जाता है। शक करने से मित्रता में भी फूट पड़ जाती है।
* महात्मा बुद्ध ने व्यक्ति को प्रसन्न रहने का रास्ता बताया है। उनके द्वारा व्यक्ति को भूतकाल में नहीं उलझना चाहिए अौर न ही भविष्य के सपनों में खोना चाहिए। व्यक्ति को वर्तमान में ध्यान देना चाहिए यही प्रसन्न रहने का रास्ता है।
* क्रोधित होने का अर्थ है जलता हुआ कोयला किसी दूसरे पर फेंकना। जो सबसे पहले आप को जी जलाता है
* लक्ष्य तक पहुंचने से अधिक महत्वपूर्ण अच्छे से यात्रा करना है। उसी प्रकार हजारों शब्दों से अच्छा वह एक शब्द होता है जो शांति लाता है।
* दुनिया में तीन चीजों को कभी नहीं छिपा सकते- सूर्य, चन्द्रमा और सच।