धनु का समय कंगना के जीवन में विवाह का योग लेकर आएगा!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 09:11 AM

marriage of actress kangna ranaut

सितारों का प्रभाव राजा से लेकर रंक तक सभी पर पड़ता है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत का जन्म 23 मार्च 1986 को मंडी (हिमाचल प्रदेश) के एक छोटे से शहर में हुआ था। उनके जन्म का वास्तविक समय न होने के

सितारों का प्रभाव राजा से लेकर रंक तक सभी पर पड़ता है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत का जन्म 23 मार्च 1986 को मंडी (हिमाचल प्रदेश) के एक छोटे से शहर में हुआ था। उनके जन्म का वास्तविक समय न होने के कारण जैमिनी प्रणाली से उनके भविष्य की गतिविधियों का आकलन किया जा सकता है। ज्योतिषी संजय चौधरी के अनुसार कंगना ने 2004 में जैमिनी की मेष दशा में एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। मेष पर अमत्यकारक शुक्र की दृष्टि पड़ रही थी। शुक्र उनकी कुंडली में उच्च राशि में बैठा हुआ है, जिसने कंगना को मॉडलिंग में आते ही सफलता दिलाई।

 
उन्होंने कहा कि मेष दशा 8 वर्षों की थी जो 2012 तक चली। इस दौरान उन्हें 2006 में ‘गैंगस्टर’ फिल्म में अभिनय का चांस मिल गया तथा साथ ही उन्होंने आते ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवार्ड भी जीत लिया। 2009 से 2012 तक कंगना के करियर में उतार-चढ़ाव आता रहा, क्योंकि वह साढ़ेसाती के अंतिम चरण से गुजर रही थी। 2012 से 2013 के बीच कंगना को जैमिनी दशा के अनुसार मीन राशि का समय चला जोकि उनके लिए औसत समय रहा। 2013 से 2016 के दौरान कंगना को कुंभ का समय चला जिसने कंगना की करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।


इसी अवधि के दौरान उन्हें 2014 में फिल्म ‘क्वीन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड भी हासिल हुआ। इस समय वह मकर दशा से गुजर रही है जो मार्च 2018 तक चलेगी। इस दौरान वह बयानों को लेकर विवादों के घेरे में रह सकती हैं। इस अवधि के दौरान गोचर में बृहस्पति उनकी कुंडली के केतु ग्रह के ऊपर से संचार कर रहा है जिस कारण उनका ध्यान अध्यात्म की तरफ भी जाएगा। उनकी फिल्में लोकप्रिय होंगी। मार्च 2018 के बाद उन्हें धनु का समय शुरू होगा जो उनके जीवन में विवाह का योग लेकर आ सकता है। धनु का स्वामी बृहस्पति है जो विवाह का प्राकृतिक कारक ग्रह भी है। धनु की दशा में कंगना का झुकाव सामाजिक सेवाओं की तरफ भी बढ़ेगा। कंगना को जैमिनी दशा के अनुसार बृहस्पति काफी फलदायक रहेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!