भविष्यफल: मंगल करेंगे जेष्ठा नक्षत्र को पार, किसे मिलेंगी खुशियां हजार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 08:06 AM

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 06.03.18 चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफेद, शुभदिशा वायव्य, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक। आज का विशेष उपाय: सौभाग्य प्राप्ति हेतु हनुमान मंदिर में दूध व जलेबी चढ़ाएं।  आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 06.03.18 चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफेद, शुभदिशा वायव्य, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।
 

आज का विशेष उपाय: सौभाग्य प्राप्ति हेतु हनुमान मंदिर में दूध व जलेबी चढ़ाएं। 


आज का महामंत्र: ॥ क्रौं भौमाय महा-शूराय नमः ॥ इस मंगल मंत्र से शारीरिक बल प्राप्त होता है।


मेष: मन नियंत्रित कर जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा। 


वृष: शाम तक काम बनते नजर आएंगे। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।


मिथुन: कांफिडेंस से महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।


कर्क: कुछ ठोस निर्णय लेना पड़ेगा। आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।


सिंह: बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान होगा। पारिवारिक एकता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। जरूरी कार्य पूरा कर लेंगे।


कन्या: पार्टनर संग मधुरता बनेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाएंगे। 


तुला: गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य सफलता से उत्साहित होंगे। रोजगार में बड़ा लाभ होगा। 


वृश्चिक: रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति की बातों में आकर उलझन पैदा होगी। 


धनु: दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।


मकर: आंखें मूंद कर कार्य न करें। प्रेम संबंधों में मतभेद होगा। पूर्वानुमान से शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकारकर संबंधों में क्षमा याचक बनें।


कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में मनोवांछित सिद्धि मिलेगी। सृजनात्मक विचारों का लाभ उठाएं। पैंडिंग वर्क समय अनुकूल पूरा होगा।


मीन: नकारात्मक विचारों को त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। मनसूबे कामयाब होंगे। समय पर जरूरी कार्य पूरे होंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!