भविष्यफल: बुध का धनु में आना, किसे मिलेगा सौभाग्य का नजराना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jan, 2018 08:02 AM

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 10.01.18 चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिणपश्चिम, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक। आज का विशेष उपाय: सौभाग्य हेतु देवी दुर्गा पर हल्दी व मेहंदी चढ़ाएं। मेष:

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 10.01.18 चंद्र तुला राशि व स्वाति नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिणपश्चिम, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।


आज का विशेष उपाय: सौभाग्य हेतु देवी दुर्गा पर हल्दी व मेहंदी चढ़ाएं।

 

आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय ॐ सर्वज्ञाय नमः ॥ इस बुध मंत्र से किस्मत चमकती है।


मेष: ऑफिस में नए अधिकार मिलेंगे। क्रिएटिव काम में रुचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की शॉपिंग करेंगे। बुजुर्गों कि राय मानने पर लाभान्वित होंगे।


वृष: नए प्रोग्राम हेतु एनर्जेटिक रहेंगे। लव अफेयर को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे। प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के आसार हैं। समय का लाभ उठाएं।


मिथुन: थोड़ा-बहुत धनलाभ होगा। प्रोफेशनल मुद्दे हल होंगे। छोटे-मोटे काम भी लाभांवित करेंगे। घर में अविवाहितों की शादी की बातचीत चलेगी।


कर्क: सफलता संकेत दे रही है। विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान न दें। सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ेगा। सक्सैस काम पर ध्यान करके मिलेगी।


सिंह: समय लाभकारी है। दूसरों को समझकर पोलिसी बनाएं। आत्मसंतोष मिलेगा। ऑफिस में टीमवर्क से कठिन प्रॉब्लम का हल निकलेगा।


कन्या: स्वयं को सिद्ध करने के मौके मिलेंगे। मौकों को पहचानकर ड्यूटी निभाएं। उपलब्धियां हासिल करेंगे। आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा।

 
तुला: विवाद में जीत होगी। बिजनैस के सिलसिले में सलाहकारों की जरूरत पड़ेगी। नई डील साइन करने से पूर्व तकनीकी पहलुओं को समझ लें।


वृश्चिक: ऑफिस व पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी निभाएंगे। घरेलु पैंडिंग कार्य पूरा करेंगे। शाम में लवर संग घूमने-फिरने का प्लान बनेगा।


धनु: पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब होंगे। जरूरी घरेलू सामान की शॉपिंग करेंगे। ऑफिस में आपके ऑरिजनल आइडिया पसंद किए जाएंगे।


मकर: दैनिक शेड्यूल बिजी रहेगा। जरूरी फोन कॉल्स व ईमेल का जवाब देना पड़ेगा। पुराना दोस्त अचानक से मिलेगा। उधार देने से बचें। 


कुंभ: रिश्तेदार से छोटी-मोटी लेन-देन करनी पड़ेगी। अकस्मात कोई मुआवजा मिलेगा। पार्टी में पुराने मित्र संग समय गुजारना पड़ेगा।


मीन: नौकरी संबंधित समस्या का हल निकलेगा। कॉम्पिटिशन में जीत के आसार हैं। प्यार हेतु दिन अच्छा है। लवर संग डिन्नर पर जा सकते हैं।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!