भविष्यफल: रेवती नक्षत्र का बुध, किसके लिए लाएगा आर्थिक सुधार

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 21 Mar, 2018 08:10 AM

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 21.03.18 चंद्र मेष राशि व भरिणी नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक। आज का विशेष उपाय: आर्थिक सुधार हेतु हरे कपड़े में मिश्री बांधकर किसी कन्या को दान करें। आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: बुधवार दि॰ 21.03.18 चंद्र मेष राशि व भरिणी नक्षत्र, भाग्यांक 8, शुभरंग काला, शुभदिशा पश्चिम, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।


आज का विशेष उपाय: आर्थिक सुधार हेतु हरे कपड़े में मिश्री बांधकर किसी कन्या को दान करें।


आज का महामंत्र: ॥ बुं बुधाय शुभप्रदाय नमः ॥ इस बुध मंत्र से आर्थिक सुधार होता है।


मेष: ऑफिस में मंदगति से काम होगा व जूनियर्स हाथ बंटाएंगे।। स्टूडैंट्स का पढ़ाई से ध्यान हटेगा। असरदार लोगों से लाभ मिलेगा।


वृष: इनवैस्टमैंट कि टैंशन खत्म होगी। मनोरंजन का सुख मिलेगा। डेली रूटीन का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित होगा। सभी इच्छाएं पूरी होंगी।


मिथुन: बातचीत में सावधानी बरतें अन्यथा लोगों से कहासुनी होगी। यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ होगा। सहकर्मियों को विश्वास में लेंगे।


कर्क: रोमांटिक माहौल में विपरीत लिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी संग रिश्तों में ईमानदारी बरतें। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।


सिंह: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेमी संग शाम की डेट कामयाब होगी। लेन-देन के कारण टैंशन के संकेत हैं। बहसबाजी के संकेत हैं।


कन्या: असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। पढ़ाई में मन लगेगा। फोन द्वारा जरूरी खबर मिलेगी। नई बिजनैस डील फाइनलाईज न करें।


तुला: नए मकान के योग बन रहे हैं। किसी खास परिचय से बिजनैस में लाभ पहुंचेगा। पारिवारिक मामलात में मदद की जरूरत पड़ेगी। 


वृश्चिक: थोड़ी मेहनत से लाभ मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी व बच्चों संग समय बिताने से खुशी मिलेगी। 


धनु: राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएंगे। स्टूडैंट्स का ध्यान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी के लंबित मसले हल होंगे।


मकर: छोटे-मोटे झगड़े सूझ-बूझ से हल होंगे। बुजुर्गों की वजह से चिंता होगी। उलझनें कम होंगी। बिजनैस में जोखिम से लाभ होगा। 


कुंभ: बाहर खाने से बचें बदहजमी के योग हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएंगे। करीबी दोस्त से झगडे़ निपटेंगे।
 

मीन: असरदार लोगों व प्रेमी का साथ मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक शांति रहेगी। दुविधा वश मुनाफे में अड़चनें आएंगी।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!