राशिफल: बुध-चंद्र का धनु में मेल, किस राशि की रुकेगी किस्मत की रेल

Edited By ,Updated: 24 Jan, 2017 09:52 AM

mercury moon alliance in sagittarius  which zodiac will be unfortunate

दैनिक शुभाशुभ 25.01.17 बुधवार, चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक

दैनिक शुभाशुभ 25.01.17 बुधवार, चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिणपश्चिम, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक।


उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति दुर्भाग्य से मुक्ति हेतु देवी मंदिर में दूध व केसर चढ़ाएं।

 

मेष: ऑफिस में नए अधिकार मिलेंगे। क्रिएटिव काम में रुचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की शॉपिंग करेंगे। बुजुर्गों कि राय मानने पर लाभान्वित होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

वृष: नए प्रोग्राम हेतु एनर्जेटिक रहेंगे। लव अफेयर को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे। प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के आसार हैं। समय का लाभ उठाएं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

मिथुन: थोड़ा-बहुत धन लाभ होगा। प्रोफैशनल मुद्दे हल होंगे। छोटे-मोटे काम भी लाभांवित करेंगे। घर में अविवाहितों की शादी की बातचीत चलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग केसरी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

 

कर्क: सफलता संकेत दे रही है। विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान न दें। सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ेगा। सक्सैस काम पर कंसंट्रेट करके मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग मजेंटा, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

सिंह: समय लाभकारी है। दूसरों को समझकर पोलिसी बनाएं। आत्मसंतोष मिलेगा। ऑफिस में टीमवर्क से कठिन प्रॉब्लम का हल निकलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

कन्या: स्वयं को सिद्ध करने के मौके मिलेंगे। मौकों को पहचानकर ड्यूटी निभाएं। उपलब्धियां हासिल करेंगे। आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग केसरी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक। 

 

तुला: विवाद में जीत होगी। बिजनैस के सिलसिले में सलाहकारों की जरूरत पड़ेगी। नए डील साइन करने से पूर्व तकनीकी पहलुओं को समझ लें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

 

वृश्चिक: ऑफिस व पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छी निभाएंगे। घरेलु पैंडिंग कार्य पूरा करेंगे। शाम में लवर संग घूमने-फिरने का प्लान बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

धनु: पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब होंगे। जरूरी घरेलू सामान की शॉपिंग करेंगे। ऑफिस में आपके ऑरिजनल आइडिया पसंद किए जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग सिल्वर, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मकर: दैनिक शैड्यूल बिज़ी रहेगा। जरूरी फोन कॉल्स व ईमेल का जवाब देना पड़ेगा। पुराना दोस्त अचानक से मिलेगा। उधार कि देने से बचें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कुंभ: रिश्तेदार से छोटी-मोटी लेन-देन करनी पड़ेगी। अकस्मात कोई मुआवजा मिलेगा। पार्टी में पुराने मित्र संग समय गुजारना पड़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

मीन: नौकरी संबंधित समस्या का हल निकलेगा। कॉम्पिटिशन में जीत के आसार हैं। प्यार हेतु दिन अच्छा है। लवर संग डिन्नर पर जा सकते हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग सिल्वर, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!