मासिक राशिफल दिसंबर: 9 राशियों के लिए सितारे बना रहे हैं एक्स्ट्रा इनकम के योग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Nov, 2017 10:32 AM

monthly rashifal in hindi

मेष- दिसंबर का महीना आपके लिए मिला-जुला रहेगा। शुरुआती दिनों में तनाव और दौड़-भाग हो सकती है। कुछ जरूरी कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। सोचे हुए कुछ काम समय से पूरे नहीं होने से भी आप परेशान हो सकते हैं। सेहत के मामले में...

मेष- दिसंबर का महीना आपके लिए मिला-जुला रहेगा। शुरुआती दिनों में तनाव और दौड़-भाग हो सकती है। कुछ जरूरी कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। सोचे हुए कुछ काम समय से पूरे नहीं होने से भी आप परेशान हो सकते हैं। सेहत के मामले में भी आपको संभलकर रहना होगा, लेकिन धीरे-धीरे समय में सुधार हो सकता है। कुछ जरूरी काम पूरे होने से मूड अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिल सकती है महीने के आखिरी दिनों में इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। नौकरी और बिजनैस में आप कुछ अच्छे फैसले भी लेंगे। नौकरीपेशा लोग कामकाज में जल्दबाजी करने से बचें। वहीं बिजनैस करने वाले जोखिम भरे सौदे करने से बचें।


वृषभ- नौकरी और बिजनैस के मामले में दिसंबर का महीना अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सैलेरी भी बढ़ने के योग हैं। बिजनैस करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे। जिससे उनको फायदा हो सकता है। इस महीने दोतरफा इनकम होने की संभावना है। बेरोज़गारों को नौकरी मिल सकती है। आमदनी के साथ आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। सेविंग नहीं कर पाने से तनाव बढ़ सकता है। वहीं सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। इस महीने आपको संभलकर  रहना होगा। जीवनसाथी की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। यात्राओं के योग बन रहे हैं। हालांकि इन यात्राओं से आपको फायदा भी होगा। कुछ लोगों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। किसी के भरोसे पर कोई काम न करें। बहस और मन-मुटाव भी हो सकता है। आपका अपनी संतान संबंधी मामलों को लेकर तनाव बढ़ सकता है।


मिथुन- इस दिसंबर महीने आपकी राशि के लिए ग्रहों की स्थिति अच्छी रहेगी। नाैकरीपेशा और बिजनैस वालों के लिए समय अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इस महीने आपको पद और सम्मान भी मिल सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकते हैं और वो पूरे भी होंगे। इस महीने आप विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छे फैसले लेंगे। इस कारण आपसे जुड़े लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इन दिनों में दुश्मनों पर भी आपकाे जीत मिल सकती है। सेहत के मामले में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। चोट या कोई शारीरिक तकलीफ हो सकती है। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के मामले में भी ये महीना ठीक नहीं है। विवाद होने के योग हैं। कोई खास चीज गुम हो सकती है या किसी प्रिय इंसान से दूर होने के योग बन रहे हैं। पुराना कर्जा चुकाने में भी परेशानी हो सकती है।


कर्क- यह दिसंबर महीना कुछ ही मामलों में आपके लिए अच्छा रहेगा। आप पूरी मेहनत से काम निपटाएंगे। इन दिनों कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। नए और बड़े लोगों से बातचीत होगी। नए कामों की योजनाएं बनाएंगे। नौकरीपेशा लोग मन लगा कर काम करेंगे। सोचे हुए काम निपटाने की पूरी कोशिश भी करेंगे। इन दिनों में भाई, बहन या करीबी दोस्त से वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है। दूसरों से उम्मीद न रखें, वरना आपका मूड खराब हो सकता है। अनचाही समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिसके लिए आप शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। इन दिनों में पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। नुकसान के योग बन रहे हैं। खर्चा बढ़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर यात्रा हो सकती है।


सिंह- नौकरीपेशा और बिजनैस करने वालों के लिए दिसंबर का महीना अच्छा हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी। कामकाज में नयापन लाने की कोशिश करेंगे। रुके हुए काम भी इन दिनों में पूरे हो सकते हैं। बिजनैस में निवेश बढ़ सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। आपकी मेहनत बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है। मान-सम्मान और उपहार मिल सकता है। परिवार में किसी तरह का उत्सव हो सकता है। माता या माता के जैसी किसी महिला के आशीर्वाद से फायदा हो सकता है। भूमि संबंधी मामलो में कुछ रुकावटें जरूर आ सकती हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।


कन्या- संतान संबंधी मामलों में आप परेशान हो सकते हैं। गैर कानूनी काम करने में आपकी रुचि हो सकती है। ऐसा न करें वरना आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बड़ा नुकसान भी हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन में बड़े और अनचाहे बदलाव भी आ सकते हैं। सेविंग के मामले में आपके लिए समय ठीक नहीं है। बचत नहीं हो पाएगी। बैंकिंग, म्यूचुअल फंड, इंन्श्योरेंस आदि मामलों में डॉक्यूमेंट्स को लेकर लापरवाही न करें। इस महीने बड़ा लेन-देन हो सकता है। किसी तरह का कर्जा लेने की भी कोशिश आप कर सकते हैं। दुश्मनों से परेशानी तो होगी, लेकिन उन पर जीत भी मिल सकती है।


तुला- दिसंबर के शुरुआती दिनों में आप परेशान हो सकते हैं। आॅफिस या फिल्ड में नौकरीपेशा लोगों से बहस हो सकती है। बिजनैस में भी विवाद होने की संभावना है। सूर्य के प्रभाव से आपको सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। सैविंग खत्म होने के योग हैं। खर्चा बढ़ सकता है। यात्राओं का योग है। इसके अलावा नवंबर में आपको एक्स्ट्रा इनकम भी हो सकती है। सोचे हुए कुछ काम समय से पूरे हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। नए कामकाज की योजना बन सकती है। किसी तरह की चल-अचल संपत्ति भी खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी और बिजनैस के मामलों को लेकर डर या टैंशन बनी रह सकती है। दाम्पत्य जीवन को लेकर सावधान रहें। लवर या लाइफ पार्टनर से मतभेद होने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव/विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। महीने के आखिरी दिनों में आपको संभलकर रहना होगा।


वृश्चिक- यह दिसंबर महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा और बिजनैस करने वाले लोगों को सितारो का साथ मिलेगा। उलझा हुआ पैसा इस महीने में आपको मिल सकता है। जीवनसाथी और खुद की विलासिता पर खर्चा होगा। यात्राएं हो सकती हैं। दूर स्थान के लोगों से सहयोग मिलेगा। महीने के शुरुआती 15 दिनों में सोचे हुए काम पूरे होंगे। नौकरी और बिजनैस में तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सैविंग बढ़ेगी। प्रॉपर्टी संबंधी महत्वपूर्ण मामले आपके सामने आ सकते हैं। सेहत के मामले में भी ये समय आपके लिए अच्छा है। इन दिनों आप नया काम शुरू कर सकते हैं। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। आपको सफलता भी मिल सकती है। 15 तारीख के बाद खर्चा और विवाद बढ़ सकता है। गुस्सा भी बढ़ेगा। जिससे कुछ काम भी बिगड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव जरूर आ सकते हैं।


धनु- दिसंबर के शुुरुआती दिनों में आपको संभलकर रहना होगा। शनि-मंगल का अशुभ योग आपको परेशान कर सकता है। इन दिनों में लेन-देन, निवेश, नौकरी और बिजनैस संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं। टैंशन बढ़ सकती है। गुस्से के कारण आपके बने बनाए काम बिगड़ भी सकते हैं। धन हानि के योग बन रहे हैं। संपत्ति संबंधी नुकसान हो सकता है। जरूरी कामकाज में रूकावटें आ सकती हैं। संभलकर बोलें, बातचीत में सावधानी रखनी होगी। भावनाओं में बहने से बचें। बहुत से मामलों में आपको मन मारना पड़ेगा। खुद पर कंट्रोल रखेंगे तो परेशानियाें से बच जाएंगे। इस महीने धीरे-धीरे आपका समय सही होगा। लगभग आधे महीने बाद आपके रुके हुए काम पूरे हाेने की संभावना है। नौकरी और बिजनैस के उलझे हुए मामले भी सुलझ सकते हैं। आपको सफलता मिल सकती है। फायदे के भी योग बन रहे हैं। अचानक कोई बड़ा काम बन सकता है।


मकर- दिसंबर के महीने आपको सावधान रहना होगा। शनि-मंगल परेशान कर सकते हैं। इनके कारण कुछ बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। विवादों से बचने की कोशिश करें। पुरानी गलतियों पर फिर से विचार करें। हो सके तो उनको सुधारने की भी कोशिश करें। पुराने विवाद या कोर्ट केस चल रहा है तो सावधान रहना होगा। नौकरीपेशा लोग परेशान रहेंगे। बिजनैस में भी पैसा उलझ सकता है। इस महीने पुराने उलझे हुए मामलों को धीरे-धीरे निपटाने की कोशिश करें। इस महीने के कुछ दिन आपके फेवर में भी रहेंगे। जिससे आपकी परेशानियां कम होंगी। जल्दबाजी से बचें। इस महीने हर काम खुद के दम पर करें। हो सकता है सितारों का साथ आपको कम ही मिले। 
पुराने दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। हर उलझे हुए मामले को धैर्य और समझदारी से निपटाने की कोशिश करें। जल्दबाजी और जोखिम भरे कामों से बचें। दाम्पत्य जीवन और लव लाइफ के लिए परेशानियों वाला समय है। रिलेशनशिप से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें तो ही अच्छा है। आपको स्वास्थ्य/सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।


कुंभ- दिसंबर महीना आपके लिए मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। इन दिनों में खर्चा बढ़ सकता है। उधार दिया पैसा आने में समय लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सैलरी से संतुष्टी नहीं होगी। अपने कामकाज से आप अधिकारियों को खुश नहीं कर पाएंगे। अपने से बड़े लोगों से बहस न करें। बिजनैस करने वाले लोगों को लेन-देन में सावधानी रखनी होगी। पैसा रुक सकता है। परिवार और भाइयों पर खर्चा हो सकता है। लगभग आधे महीने बाद आपको मेहनत का फल मिलेगा। उलझा हुआ पैसा मिल सकता है। रुके हुए काम भी पूरे होने के योग बन रहे हें। लंबी दूरी की यात्राएं भी हो सकती हैं। परिवार के लोगो से प्रेम और सहयोग मिलेगा। लोगों से ज्यादा उम्मीद न रखें। अच्छे काम करते रहें। नतीजे धीेरे-धीरे आपके फेवर में आएंगे। बड़े और अच्छे लोगो से मदद मिल कती है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है।


मीन- दिसंबर में सितारों की स्थिति आपके लिए अच्छी है। हालांकि शुरुआती दिनों में नौकरीपेशा और बिजनैस करने वाले लोग थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं, लेकिन धीरे-धीेरे सब ठीक भी हो जाएगा। चोट या दुर्घटना के योग बन रहे हैं। संभलकर रहना होगा। आपकी इनकम बढ़ सकती है। एक्स्ट्रा इनकम के भी योग बन रहे हैं। किसी तरह की चल-अचल संपत्ति में निवेश करने के मामले सामने आ सकते हैं। विपरीत लिंग वाले लोगों से विवाद होने की संभावना बन रही है। नाैकरीपेशा लोग अपोजिट जेंडर वालों से संभलकर बातचीत करें। माह के आखिरी दिनों में आप परेशान हो सकते हैं। कुछ जरूरी काम पूरे नहीं होने से निराश भी हो सकते हैं। इस महीने गुस्से पर नियंत्रण करें, वरना बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन के कुछ मामले आपको परेशान कर सकते हैं।

पंडित दयानन्द शास्त्री,
vastushastri08@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!