Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 08:24 AM
आज का शुभाशुभ: सोमवार दि॰ 08.01.18 चंद्र कन्या राशि व हस्त नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, शुभरंग सफेद, राहुकाल: प्रातः 7.30 से प्रातः 9.00 बजे तक।
आज का शुभाशुभ: सोमवार दि॰ 08.01.18 चंद्र कन्या राशि व हस्त नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभदिशा उत्तरपश्चिम, शुभरंग सफेद, राहुकाल: प्रातः 7.30 से प्रातः 9.00 बजे तक।
आज का विशेष उपाय: आर्थिक सफलता हेतु शिवलिंग पर सफ़ेद फूलों की माला चढ़ाएं।
आज का महामंत्र: ॥ श्रीं चन्द्राय जयफलप्रदाय नमः ॥ इस चंद्र मंत्र से प्रसन्नता में वृद्धि होती है।
मेष: टाईप अनुसार लोगों से जुडेंगे। मूर्ख व्यक्तियों से पीछा छूटेगा। निकटस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी। फ्रैंडस बढ़ाने से फायदा मिलेगा।
वृष: काम से काम रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। मुफ्त में सलाह देना छोड़ें अर्थ का अनर्थ निकलेगा। सरकारी अफसरों संग सूझबूझ से चलें।
मिथुन: बिजनैस में मित्रों की सलाह माने। अंधविश्वास से बचकर समझदारी से काम लें। स्टूडैंट्स को मन लगाकर पढ़ने से सफलता मिलेगी।
कर्क: आत्मविश्वास से कार्य करें और घर के अधूरे काम निपटा दें। कानूनी विवाद सुलझेंगे। रूठे स्वीट हार्ट को मनाने में कामयाबी मिलेगी।
सिंह: शाम को एनर्जेटिक व कॉन्फिडेंट फील करेंगे। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। शाम को सोशल गैदरिंग में जाने का मौका मिलेगा।
कन्या: दोस्तों व सहकर्मियों का अनकंडीशनल सपोर्ट मिलेगा। सभी को धन्यवाद दें। किसी को भी कम न आंके। सफलता से सुकून मिलेगा।
तुला: लेनदेन में पूरा ध्यान दें। टैक्स मसले सुव्यवस्थित करें। प्रफैशनल डील करने हेतु समय अनुचित है। एक्टिविटीज बढ़िया मुनाफा देंगी।
वृश्चिक: सभी मसले स्वयं सुलझाएं। टीम वर्क में दिक्कत आएंगी। आत्मविश्वास से करियर के मामले सुलझाएं। सीनियर्स को नए आइडियाज दें।
धनु: फाइनैंशियल मामले सेटल होंगे। पैंडिंग वर्क को दम लगाकर कम्प्लीट करें। रोमांटिक रिलेशनशिप को सीरियसली लें। पेपरवर्क कंप्लीट करें।
मकर: करीबी दोस्तों से फाइनैंशल सलाह लें। बिजनैस में हुए मुनाफे का री-इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा। अकाउंटेंट से राय मशविरा जरूर करें।
कुंभ: परिजनों को पूरा टाइम दें और उनकी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। नए आइडियाज खास मौकों के लिए सुरक्षित रखें।
मीन: जरूरी मामलात पर राय मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। रोमांटिक प्लान सक्रीय होंगे। सहकर्मी आप पर पूरा विश्वास कर पाएंगे।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com