भविष्यफल: मघा नक्षत्र के चंद्रमा किन लोगों को देंगे पारिवारिक टैंशन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 12:53 PM

moon in magha star who will face family disputes

आज का शुभाशुभ: सोमवार दी॰ 16.10.17 चंद्र सिंह राशि व मघा नक्षत्र, भाग्यांक

आज का शुभाशुभ: सोमवार दी॰ 16.10.17 चंद्र सिंह राशि व मघा नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभरंग नारंगी, शुभदिशा दक्षिण, राहुकाल प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।


आज का विशेष उपाय: पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा पाने हेतु शिवलिंग पर लाल-पीले फूल चढ़ाएं।


आज का महामंत्र: ॥ ॐ श्रीमते नमः ॥ इससे पारिवारिक कलह समाप्त होती है।


मेष: रोजगार व पद में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षओं की पूर्ति होगी। आर्थिक चिंताओं में कमी आएगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


वृष: खास मित्र के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। परिजनों से ताल-मेल बढ़ेगा व पूरा सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक लाभ मध्यम रहेगा।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


मिथुन: प्रभावशाली व्यक्ति से मिलेंगे। प्रेमी संग मनोरंजक समय बिताएंगे। रुचिकर भोजन की प्राप्ति होगी। सामाजिक सम्मान मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


कर्क: व्यावसायिक मामले हल होंगे। प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करेंगे। अकाऊंट्स का काम पूरा करेंगे। स्टूडैंट्स का पढ़ाई में ध्यान लगेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

सिंह: निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष कि चिंता सताएगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। निराशा को हावी न होने दें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कन्या: व्यावसायिक स्थिति सुधरेगी। अकाऊंट्स पर ध्यान दें। नौकरी में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रोफैशनल डीलिंग से बचें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


तुला: योजनाओं की पूर्ति में देरी होगी। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। धैर्य से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।


वृश्चिक: सोशल गैदरिंग में जाएंगे। पद का लाभ होगा। विरोधी शांत रहेंगे। असमंजस की स्थिति समाप्त होगी। व्यावसायिक लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


धनु: धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। करियर में उन्नति होगी। संतान के सहयोग से उन्नति होगी। रूका हुआ कार्य पूरा होगा। धन-लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मकर: योजनाबद्ध होकर कार्य करें। संपत्ति संबंधी मामलात परेशान करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में निराश होंगे। स्टूडैंट्स के लिए दिन अच्छा है। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कुंभ: सहकर्मी सहयोग करेंगे। व्यावसायिक लाभ से खुशी होगी। व्यक्तिगत जान- पहचान से लाभ होगा। दूसरों को सलाह देने से बचें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


मीन: विकास कार्य सफल रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिकारीगण सहयोग करेंगे। अकस्मात व्यावसायिक लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!