अष्टम रूप-मैया महागौरी ‘‘आंगन-आंगन धूम मची है’’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 08:36 AM

navdurgas eighth roop maa mahagauri roop ki aarti

अटूट आस्था से तन-मन महकाएं मैया महागौरी के द्वारे जाएं! थाली सजाएं, ज्योत जगमग जलाएं भक्तों की श्रद्धा से मुस्काती!! आओ भक्तो आज रलमिल उतारें अष्टम नवरात्र की आरती!!! आंगन-आंगन वाह! धूम मची है

अटूट आस्था से तन-मन महकाएं
मैया महागौरी के द्वारे जाएं!
थाली सजाएं, ज्योत जगमग जलाएं
भक्तों की श्रद्धा से मुस्काती!!
आओ भक्तो आज रलमिल उतारें
अष्टम नवरात्र की आरती!!!
आंगन-आंगन वाह! धूम मची है
लाल पोशाकों में कंजकें सजी हैं!
गोटे-किनारी लगी चुनरिया पहने हैं
चूडिय़ां, माला मैया के गहने हैं!!
नाच-गा रहीं छोटी कन्याएं
माथा टेक पा रहे शुभकामनाएं!
हलवा, पूरी, चने, फलों का प्रसाद
खिलौनों का लगा साथ अम्बार!!
महागौरी भक्तों में प्यार बांटती
उतारें शेरों वाली मैया की आरती!!!
श्वेत परिधान, मुकुट श्वेत हीरे जड़ा
हर भक्त दर पे हाथ जोड़े खड़ा!
श्वेत कमल लहराए, श्वेत बैल सवारी
महिमा महागौरी मैया की न्यारी!!
दो हाथों में डमरू, त्रिशूल उठाए हैं 
भक्तों ने मैया से वरदान पाए हैं!
कठोर तप कर शिवशंभू को पाया
काली पड़ी काया को गंगाजल से नहलाया!!
करती दुख दूर तू सबका है दाती
उतारें शान से मैया की आरती!!!
कहे ‘झिलमिल’ अम्बालवी कवि
तेरी पूजा मां लगाती है भवपार!
कंजकों की पूजा से होती प्रसन्न
मां बढ़ाती हमारे धर्म-कर्म, सत्कर्म!!
मंदिरों में भक्त खड़े कतारों में
स्वर्ग से सुन्दर हसीं नजारों में!
कन्याओं को जी भर गले लगाइए
सुख-सम्पत्ति, धन-वैभव पाइए!!
हर आंगन में मां फेरा डालती
उतारें महागौरी मैया की आरती!!!
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!