Edited By ,Updated: 03 Jan, 2017 09:08 AM
साल 2017 का प्राथमिक नंबर "8" है व समष्टि अंक "1" है। इसी लिहाज से इस साल का स्वामी ग्रह सूर्य है व उपस्वामी शनि है। अतः भारतीय अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी माह
साल 2017 का प्राथमिक नंबर "8" है व समष्टि अंक "1" है। इसी लिहाज से इस साल का स्वामी ग्रह सूर्य है व उपस्वामी शनि है। अतः भारतीय अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी माह की 9, 18 या 27 तारीख पर पैदा होने वाले लोगों का मूलांक "9" होता है अथवा अपने जन्म विवरण के कुल योग के योग “9” होने पर भाग्यांक “9” होता है। अष्टमंगलम टैक्नीक अनुसार आपके लिए अंक 1, 2, 3 व 9 अत्यधिक शुभ हैं। अंक 6 आपके लिए सम हैं व अंक 4, 5, 7 व 8 आप हेतु अशुभ हैं। रवि, सोम, गुरु व मंगलवार के दिन आपके लिए शुभ हैं तथा बुधवार व शनिवार के दिन आप हेतु अशुभ हैं। सिंदूरी, लाल, पीला सफेद व मेरून रंग आप हेतु शुभ हैं। काला, नीला, भूरा, हरा व धूम्र रंग आप हेतु अशुभ हैं। आपके ग्रह स्वामी मंगल हैं व आपके इष्ट हनुमानजी हैं। दक्षिण दिशा आप हेतु शुभ हैं व पश्चिम दिशा आपके लिए अशुभ हैं। मध्यान्ह काल आपके लिए शुभ व अर्धरात्रि काल आपके लिए अशुभ हैं। मेष से वृष संक्रांति तथा वृश्चिक से धनु संक्रांति का समय आप हेतु शुभ हैं।
साल 2017 में मूलांक “9” वालों पर सर्वाधिक रूप से “1” अंक अर्थात सूर्य ग्रह का प्रभाव पड़ेगा। अतः यह साल आपके सर्वश्रेष्ठ रह सकता है। आपके स्वामी मंगल के साथ सूर्य के मैत्री संबंध हैं अतः यह साल आप हेतु बड़ी सफलता ला सकता है। सूर्य के प्रभाव के कारण इस साल हैल्थ शानदार रहेगी। सेहत को लेकर आपको कोई टैंशन लेने की जरूरत नहीं है। पूरे साल भर आप एक्टिव बने रहेंगे। बॉडी बिल्डिंग भी कर सकते हैं जिससे आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा। ध्यान-योग से आप मानसिक रूप से बहुत स्थिर भी रहेंगे। स्टडी के लिहाज़ से 2017 बेहतरीन रह सकता है। साइंस स्टूडैंट्स को बड़ी सफलता मिल सकती है। फॉरेन में एजुकेशन पाने के इच्छुक स्टूडैंट्स भी सफल रहेंगे। मैडिकल एंट्रेंस की तैयारियों में जुटे स्टूडैंट्स भी कामयाबी का स्वाद चखेंगे। लव रिलेशनशिप को लेकर भी 2017 बहुत लकी रह सकता है। लवर के साथ चल रही नोक-झोंक जल्दी की खत्म हो सकती है। नए साथी की तलाश भी इस साल खत्म होगी। इस साल प्यार पूरी तरह परवान चढ़ेगा।
फैमिली लाइफ को लेकर साल 2017 बहुत अच्छा रह सकता है। माता-पिता से संबंधों में सुधार आ सकता है तथा माता-पिता की तबीयत भी सुधर सकती है। अपने बच्चों के साथ भी अच्छा टाइम बिता पाएंगे। आप सरप्राइज फैमिली फंक्शन ऑर्गेनाइज कर बच्चों को खुश कर पाएंगे। पूरे साल भर लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिलेशन्स रोमांटिक बने रहेंगे। मैरिड लाइफ में रस और रोमांच बना रहेगा। प्रोफैशनल लाइफ को लेकर साल 2017 बहुत सक्सैसफुल रह सकता है। अपने कर्म व बुद्धिमता के दम पर आप हर क्षेत्र में जीत हासिल कर सकते हैं। नौकरी में अपना प्रभाव बढ़ा कर आप अपना करियर चमका सकते हैं। अगर प्रमोशन की रेस में आप भी शामिल हैं तो इस साल आपको यह खुशखबरी मिल सकती है। बिजनैस में आप सिद्धांत प्रिय व नेतृत्व गुणों से सम्पन्न रहेंगे। इस साल बिजनैस में कोई बड़ा मुनाफा आपका इंतजार कर रहा है। हर काम डंके की चोट पर करने में सफल होंगे। उन्नति और सफलता आपके कदम चूमेगी। पूरा साल पैसे के लिहाज से लाभकारी रहेगा।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com