भविष्यफल: राहु कर रहे हैं मंगल पर वार, किसे झेलने होंगे गृहक्लेश इस मंगलवार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 08:00 AM

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 27.02.18 चंद्र कर्क राशि व पुष्य नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिणपश्चि, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक। आज का विशेष उपाय: गृहक्लेश से बचने के लिए मौली में पिरोए गुलाब के फूल हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। आज का...

आज का शुभाशुभ: मंगलवार दि॰ 27.02.18 चंद्र कर्क राशि व पुष्य नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा दक्षिणपश्चि, राहुकाल शाम 3 से शाम 4:30 तक।


आज का विशेष उपाय: गृहक्लेश से बचने के लिए मौली में पिरोए गुलाब के फूल हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। 


आज का महामंत्र: ॥ अं अंगारकाय मङ्गलप्रदाय नमः॥ इस मंगल मंत्र से गृहक्लेश शांत होते हैं।


मेष: खुद पर कंट्रोल रखें। ऑफिस में किसी से उलझ सकते हैं। अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। दिन भर आलस का माहौल रह सकता है।


वृष: प्रोफेशनल मामले में सावधानी रखें। नुकसान होने से बचेगा। इन्वैस्टमैंट लाभ देगी। काम पर ध्यान देने से पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा।


मिथुन: ईमेल से किसी खास मामले की जानकारी मिलेगी। स्टूडैंट्स को पढ़ाई में फायदा होगा। बिजनैस में नई तकनीक से लाभ मिलेगा।


कर्क: सामाजिक प्रभाव व प्रसिद्धि बढ़ेगी। रिस्क वाला कदम उठाने से बचें। पारिवारिक क्लेश के संकेत हैं। विरोधी फिलहाल दबे रहेंगे।


सिंह: नए आइडियाज को लेकर आगे बढ़ेंगे।  रिश्तेदारों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। पारिवारिक बहसबाजी होगी। पार्टनर को समय दें।


कन्या: इंटेलिजैंस से कार्यक्षेत्र में फायदा होगा। पुराने समय से चली आ रही टैंशन कम होगी। लोग मदद करेंगे। दिन भर व्यस्तता रहेगी।


तुला: फोन कॉल से खुशखबरी मिलेगी। सहकर्मी टीमवर्क से खुश होंगे। नए प्रॉजेक्ट से अड़चनें दूर होंगी। रोमांस के लिए समय बेहतर है।


वृश्चिक: मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। मुनाफे के मौके आएंगे। पार्टी में असरदार लोगों से मुलाकात होगी। खास काम की चिंता खत्म होगी।


धनु: सहकर्मियों से बहस टलेगी। सभी इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र हेतु भागदौड़ रहेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों की सलाह से लाभ होगा।


मकर: किसी से अनबन हो सकती है। कामकाज की स्थितियां बेहतर होंगी। शादीशुदा जिंदगी कामयाब होगी। समय को व्यवस्थित रखें।


कुंभ: सौदे संबंधित टैंशन खत्म होगी। कोई प्रॉजेक्ट फाइनलाइज होगा। रोमांटिक अफेयर्स मजबूत बनेंगे। ऑफिशियल कार्य पर ध्यान दें।


मीन: कोशिश जारी रखने से लंबित कार्य बनेंगे। सतर्क होकर काम में जुटे रहें। बाहर फिजूलखर्ची करने के बचें। परिजनों संग समय गुजारें।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!