रक्षा बंधन और चन्द्र ग्रहण का मेल, ये चार राशियां बरतें सावधानी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Aug, 2017 02:23 PM

raksha bandhan and lunar eclipse on 7th august

7 अगस्त को आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है और साथ में रक्षाबंधन का शुभ पर्व भी है।   यह नजारा भारत में देखा जा सकेगा। ग्रहण काल को शुभ नहीं माना जाता। 7 अगस्त की सुबह 11.07 बजे से

7 अगस्त को आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है और साथ में रक्षाबंधन का शुभ पर्व भी है।   यह नजारा भारत में देखा जा सकेगा। ग्रहण काल को शुभ नहीं माना जाता। 7 अगस्त की सुबह 11.07 बजे से बाद दोपहर 1.50 बजे तक रक्षा बंधन हेतु शुभ समय है। इसी दिन चंद्र ग्रहण भी होगा जो रात्रि 10.52 से शुरू होकर 12.22 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण से 9 घण्टे पूर्व सूतक लग जाएगा। इससे पहले भद्रा का प्रभाव रहेगा। चंद्रग्रहण पूर्ण नहीं होगा बल्कि खंडग्रास होगा। ज्योतिष विद्वान कहते हैं कि भद्रा योग और सूतक में राखी नहीं बांधनी चाहिए। ऐसा नियम है।


ज्योतिष विद्वानों के अनुसार चन्द्र ग्रहण का प्रभाव प्रत्येक राशि पर पड़ता है। 12 राशियों में से 8 राशियों पर तो सामान्य प्रभाव रहेगा लेकिन 4 राशियों पर भारी रहेगा।
मेष राशि के जातको को अत्यधिक हानि उठानी पड़ेगी, आय की कमी रहेगी। कोई भी बड़ी डील या सौदा करने से पहले सावधानी बरतें।


कन्या राशि पर रोग और शोक दोनों के काले बादल मंडरा रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर कोई भी रिस्क न उठाएं। ग्रहण के समय वाहन न चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। जरूरी काम से जाना पड़े तो पानी वाले नारियल को काले कपड़े में बांधकर सिर से पैर तक नजर उतारे और चलते पानी में बहा दें।


मकर राशि के जीवन पर चंद्र ग्रहण विपत्ति और आपदा की घटा छोड़ जाएगा। किसी भी तरह की इनवेस्टमेंट हानि के योग बना रही है। ग्रहण के वक्त यात्रा भी न करें।


मीन राशि वालों को ग्रहण के दौरान वर्कस्टेशन पर बहुत से बदलावों से रू-ब-रू होना पड़ेगा। जिससे की मन अशांत रहेगा। व्याकुलता में किसी से बड़ा झगड़ा भी हो सकता है। बिजनैस में बड़ा नुकसान होने की संभावना भी है।


पंजाब केसरी इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी का दावा नहीं करता। इसमें बताई गई हिदायत को अपनाने से पहले किसी विद्वान से सलाह अवश्य ले लें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!