आज ही करें इन आदतों का त्याग, धन व सफलता की होगी प्राप्ति

Edited By ,Updated: 20 May, 2017 03:02 PM

sacrifice these bad habits

कई बार व्यक्ति अधिक मेहनत करता है लेकिन फिर बी उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे व्यक्ति की कुछ आदतें हो सकती

कई बार व्यक्ति अधिक मेहनत करता है लेकिन फिर भी उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे व्यक्ति की कुछ आदतें हो सकती हैं। जिनके कारण उसे भाग्य का साथ नहीं मिलता। व्यक्ति अपने जीवन में ऐसे कई काम करता है जिन्हें शास्त्रों के अनुसार बुरी आदत माना जाता है। इन बुरी आदतों का त्याग करके व्यक्ति धन अौर सफलता की प्राप्ति कर सकता है। 

ऊंघना अच्छी आदत नहीं है। जो व्यक्ति हर समय ऊंघता रहता है उसे देवी लक्ष्मी की कृपा नहीं मिलती। 

अधिक समय तक सोना अच्छी आदत नहीं है। इसके साथ ही यह आदत दरिद्रता का भी कारण बनती है। व्यक्ति को उतना ही सोना चाहिए, जितना स्वास्थ्य अौर समय के अनुसार ठीक हो। 

डर-डर कर कार्य करने की आदत नुक्सानदायक होती है। इस आदत के कारण सफलता मिलना मुश्किल होता है। डर से व्यक्ति का आत्मविश्वास कम होता है अौर कुशलता को भी बुरा असर पड़ता है।

आलस्य सफलता के मार्ग में सबसे बड़ी बाधक है। आलस्य को त्याग कर सफलता अौर समृद्धि की प्राप्ति होती है। आलस्य का त्याग करने से व्यक्ति को जहां सफलता मिलती है वहीं देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न हो अपनी कृपा बनाए रखती हैं। 

क्रोध व्यक्ति का शत्रु है। क्रोध व्यक्ति के सोचने-समझने की शक्ति को कम कर देता है। क्रोध में उसका मन अशांत होता है। अशांत मन से व्यक्ति कोई भी कार्य ठीक ढ़ग से नहीं कर पाता। क्रोध रिश्तों अौर सामाजिक जीवन में बुरा असर डालता है। 

आवश्यक कार्यों में जान-बूझकर टालमटोल करना अच्छी आदत नहीं है। इस आदत के कारण कार्य पूर्ण नहीं हो पाते। जब समय पर कार्य पूर्ण नहीं होंगे तो धन कैसे मिलेगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!