भविष्यफल: चंद्र पर शनि-मंगल की नजर, किस पर पड़ेगा अशुभ असर

Edited By Aacharya Kamal Nandlal,Updated: 26 Mar, 2018 08:00 AM

आज का शुभाशुभ: सोमवार दि॰ 26.03.18 चंद्र मिथुन राशि व पुनर्वसु नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल प्रातः 7.30 से प्रातः 9.00 बजे तक। आज का महामंत्र: ॥ श्रीं चन्द्राय सदाराध्याय नमः ॥  इस चंद्र मंत्र से अशुभ असर दूर होते है। आज...

आज का शुभाशुभ: सोमवार दि॰ 26.03.18 चंद्र मिथुन राशि व पुनर्वसु नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल प्रातः 7.30 से प्रातः 9.00 बजे तक। 


आज का महामंत्र: ॥ श्रीं चन्द्राय सदाराध्याय नमः ॥  इस चंद्र मंत्र से अशुभ असर दूर होते है।


आज का विशेष उपाय: अशुभता से मुक्ति हेतु शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें। 


मेष: जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा। गुड न्यूज मिलने के योग हैं।


वृष: परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व उर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। 


मिथुन: मेहनत करने में जुट जाएंगे। काम जल्दी पूरा करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा।


कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगें। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। 


सिंह: मनोबल में वृद्धि होगी। धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।


कन्या: राजनैतिक क्षेत्र में उन्नति होगी। ठोस संगठन से जुडने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद लाभ मिलेगा।


तुला: प्रयास से अर्थ क्षेत्र सुधरेगा। ज्युनियर की गलतियां भी माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 


वृश्चिक: गैरों पर कीमती समय बर्बाद करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे। 


धनु: सिद्धांतों पर डटे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सचेत रहें।


मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। भविष्य में विडंबना भरी परिस्थति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे।


कुंभ: सरकारी महकमों की आपके विरूद्ध कार्यवाही के योग हैं। अर्थ क्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझबूझ से काम लें।


मीन: प्रेमी के लिए उपहार खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझबूझ से काम लेंगे। तनाव में कमी आएगी। 


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!