Live राशिफल: चंद्र पर पड़ रही शनि की नजर किस राशि की मानसिकता पर पड़ेगा असर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Oct, 2017 08:19 AM

​​​​​​​आज का शुभाशुभ: सोमवार दी॰ 09.10.17 चंद्र वृष राशि व कृतिका नक्षत्र, भाग्यांक

आज का शुभाशुभ: सोमवार दी॰ 09.10.17 चंद्र वृष राशि व कृतिका नक्षत्र, भाग्यांक 2, शुभरंग सफेद, शुभदिशा वायव्य, राहुकाल प्रातः 7:30 से प्रातः 9 तक।

 

आज का विशेष उपाय: मानसिकता में सुधार हेतु शिवलिंग पर सरसों का तेल चढ़ाएं।

 

आज का महामंत्र: ॥ ॐ क्षपाकराय नमः ॥ इस मंत्र से नकारात्मक मानसिकता दूर होती हैं।

 

मेष: कार्यक्षेत्र में बदलाव आएगा। सरकारी महकमों द्वारा कार्यवाही होगी। अर्थ क्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंसेंगे। सूझ-बूझ से काम लें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 

वृष: दूसरों के भरोसे न बैठें। परिश्रम सफलता देगा। उत्साह से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफल रहेंगे। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

 

मिथुन: पूरे कांफिडेंस से मेहनत करने में जुटेंगे। पैंडिंग वर्क पूरा करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

 

कर्क: संतों के दार्शनिक विचारों से मानसिक गंभीरता आएगी। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक।

 

सिंह: मनोबल व प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। काम में अड़ंगा पड़ेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।

 

कन्या: प्रियजनों की चिंता सताएगी। समय बर्बाद होगा। नई जिम्मेदारी मिलेगी। प्रॉपर्टी के कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर सहयोग करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक।


तुला: आर्थिक सुधार होगा। चेहरे पर रौनक आएगी। ज्युनियर की गलतियां माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। बिजनैस प्लान सफल होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक।

वृश्चिक: राजनीतिक उन्नति मिलेगी। ठोस संगठन से जुड़ेंगे। जीवन ध्येय पूर्ति हेतु मौके मिलेंगे। पद लाभ मिलेगा। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।


धनु: कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न बैठें। काम अपनी शर्तों पर व समय पर होगा। सिद्धान्तों पर डटे रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सचेत रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।


मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डालेंगे। भविष्य में विडम्बना भरी परिस्थति रहेगी। भावनात्मक प्रसंग आएंगे। अत्यधिक उदारता रहेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


कुंभ: गुड न्यूज मिलेगी। जरूरी काम बनने से सुअवसर प्राप्त होंगे। सौभाग्यवश रुका धन हाथ लगेगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।


मीन: उलझनों में फंसेंगे। प्रेमी हेतु उपहार खरीदेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का प्रैशर ज्यादा रहेगा। सूझ-बूझ से काम लेने पर तनाव कम होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!