अस्था या अंधविश्वास: घर के माहौल से जानें, भविष्य में क्या होगा आपके साथ

Edited By ,Updated: 04 Nov, 2016 10:19 AM

shagun  apshagun  omen

ऐसे कुछ लक्षण और विलक्षण हैं जिन्हें देखकर ही हमारे मन में आशंका जागृत होती है कि हमारा काम बनेगा अथवा नहीं बनेगा। काम में गतिरोध या रोड़ा आने का संकेत देने वाले

ऐसे कुछ लक्षण और विलक्षण हैं जिन्हें देखकर ही हमारे मन में आशंका जागृत होती है कि हमारा काम बनेगा अथवा नहीं बनेगा। काम में गतिरोध या रोड़ा आने का संकेत देने वाले कुछ संकेतों को हम अपशकुन कहकर संबोधित करते हैं। भारतीय ज्योतिष एंव सामुद्रिक शास्त्रों में शकुन-अपशकुन के बारे में हमें विस्तृत रूप से जानकारी मिलती है। भारत में ही नहीं अपितु शकुन-अपशकुन के बारे में पश्चिमी सभ्यताओं में भी काफी कुछ लिखा गया है। इस लेख के माध्यम से हम अपने पाठकों को लाभांवित करने हेतु विभिन्न परिस्थितियों और वस्तुओं से जुड़े अपशकुनों का वर्णन कर रहे हैं। जिससे आपके बनते हुए काम बिगड़ने से बचेंगे।


1. जरुरी काम पर जाते समय अगर कोई पीछे से टोक दे तो तो जिस काम से आप जा रहें है, उसमें अमूमन असफलता हाथ लगती है।


2. जरुरी काम पर जाते समय अगर कोई पारिवारिक सदस्य आपसे चाय पूछ ले तो कार्य में अमूमन असफलता ही मिलती है।


3. कोई भी पारिवारिक सदस्य अगर महत्वपूर्ण कार्य हेतु घर से निकला हो तो उसके जाने के तुरंत बाद झाड़ू लगाने पर व्यक्ति कि सफलता पर संशय आता है।


4. महत्वपूर्ण काम पर जाते समय अगर घर से बाहर कुत्ता शरीर खुजलाता हुआ दिखाई दे तो कार्य में बाधा आएगी।


5. महत्वपूर्ण काम पर जाते समय अगर घर से बाहर कुत्ता बैठा हुआ हो और वह आप को देख कर चौंके, तो बहुत अशुभ होता है।


6. महत्वपूर्ण काम पर जाते समय कीचड़ से सना और कानों को फड़फड़ाता हुआ कुत्ता दिखाई दे तो यह संकट उत्पन्न होने का संकेत है।


7. यदि पालतू कुत्ता आपकी कार के अंदर बार-बार भौंके तो यह कोई अनहोनी घटना यां एक्सीडेंट होने का संकेत है। 


8. यदि पालतू कुत्ता अपने मालिक के यात्रा पर जाते समय उससे लाड़ करे चाटे तो यात्रा अशुभ रहती है।


9. महत्वपूर्ण काम पर जाते समय बिल्ली का रोना व लड़ना अपशकुन है। बनते हुए कार्य बिगड़ते हैं।


10. यदि काली बिल्ली रास्ता काट जाए तो अपशकुन माना जाता है। व्यक्ति का कामों में बाधा आती है।


11. यात्रा पर जाते समय बिल्लियां आपस में लड़ाई करती मिलें तथा घुर-घुर शब्द कर रही हों तो यह किसी अपशकुन का संकेत है।


12. यात्रा के दौरान अगर अकेला हाथी बाएं पैर से धरती खोदता खड़ा मिले तो उस तरफ यात्रा करना प्राण घातक होता है।


13. जाते समय बिल्ली मुंह में खाने कि वस्तु दबाए मिल जाए और आवाज निकले तो अशुभ होता है। 


14. घर जाते वक्त बिल्ली बाईं ओर दिखे तो शुभ होता है और दाईं ओर दिखे तो अशुभ होता है।


15. शाम में यात्रा के समय बन्दर दिखाई पड़े तो यात्रा सुखद रहती है। 


16. कहीं जाते समय बैल या भैंस दाहिनी ओर बैठे दिखाई दें तो यह अशुभता का प्रतीक है।


17. काम पर जाते समय नेवला दिखाई दे तो अत्यधिक शुभ होता है। 


18. महत्वपूर्ण कार्य हेतु जाते समय यदि गाय बछड़े को दूध पिलाती दिख जाए तो यह सबसे शुभ शकुन माना जाता है।


19. यदि घर से निकलते समय अगर कोई सामने से छींक दे तो काम में अड़चनें आती है।


20. किसी मित्र या रिश्तेदार के जाते समय कोई आपके बाईं ओर छींक दे तो ऐसी अशुभ यात्रा टाल देनी चाहिए।


21. खरीदारी करते समय यदि छींक आए तो खरीदारी से लाभ होता है।


22. सोने से पूर्व और जागने के तुरंत बाद छींक की ध्वनि सुनना अशुभ होता है।


23. बगुला पक्षी भयभीत होकर उड़ता दिखाई दे तो यात्रा में भय उत्पन्न होता है।


24. यात्रा में चिड़ियों का झुंड भयभीत होकर उड़ता दिखाई दे तो भय उत्पन्न होता है।


25. बच्चों का दूध पीते ही घर से बाहर जाना अपशकुन होता है।


26. सपने में दूध दिखाई दे तो अशुभ माना जाता है।


27. घर से निकलते समय संन्यासी दिखाई दे तो अशुभ माना जाता है। 


विभिन्न अपशकुनों से छुटकारे हेतु लोगों को निम्नलिखित उपाय करने चाहिए। 


* अपशकुन के दुष्प्रभाव से बचने हेतु मंदिर या गुरुद्वारे में प्रसाद चढ़ाकर बांट दें पर खुद न खाएं।


* छींक के अपशकुन से बचने हेतु चुटकी बजाएं। 


* अशुभ सपनों के दुष्प्रभाव को निरस्त्रीकरण हेतु पीपल पर जाकर पीपल को अपना देखा हुआ सपना सुना दें। 


* सुगम यात्रा हेतु मार्ग पर दाईं ओर थूक दें और जूता उठाकर आगे कि ओर फैंक देने पर परेशानियां निष्प्रभावी हो जाती हैं।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!