इन राशियों पर बरसता है शनि और मंगल का प्रेम, शनिदेव नहीं देते कोई कष्ट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Mar, 2018 08:00 AM

shani mangal astrology

कल 7 मार्च 2018 से शनि और मंगल एक ही राशि में वास करने लगे हैं। यह दोनों क्रूर ग्रह 2 मई 2018 तक साथ रहेंगे। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार शनि पापी ग्रह है तो मंगल आग का कारक ग्रह। इन दोनों का मिलन किसी विस्फोट से कम खतरनाक नहीं है।

कल 7 मार्च 2018 से शनि और मंगल एक ही राशि में वास करने लगे हैं। यह दोनों क्रूर ग्रह 2 मई 2018 तक साथ रहेंगे। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार शनि पापी ग्रह है तो मंगल आग का कारक ग्रह। इन दोनों का मिलन किसी विस्फोट से कम खतरनाक नहीं है। एक ही राशि में एकसाथ रहना देश-दुनिया और आम जनमानस के जीवन में उठल-पुथल मचाने वाला होगा। इनकी युति का प्रभाव द्वादश राशियों पर होता है। आपको जानकर हैरानी होगी की 4 राशियां ऐसी हैं जिन पर शनि और मंगल का साथ में आना मंगलमय प्रभाव देता है। इनके जीवन में शुभता का आगमन होता है। ये हैं वो 4 राशियां-


मेष- इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं। ये लोग काफी टैलेंटिड होते हैं। अपने प्रोफेशन में कामयाबी हासिल करते हैं। इन्हें किसी की सलाह लेना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। इस राशि के लोग हर काम को खुद करने में विश्वास रखते है। ये लोग आत्मनिर्भर होते हैं। मंगल और शनि की युति इन पर सुखद छाप छोड़ती है, जिससे इन्हें अपार खुशियों की प्राप्ति होती है।


वृश्चिक- इस राशि के जातको को भी मंगल का आशीष प्राप्त होता है। शनि और मंगल की युति इन्हें भाग्यशाली बनाती है। ये लोग मिट्टी में भी हाथ डालते हैं तो वो सोना बन जाती है। अपने आस-पास के लोगो को सम्मोहित करने की इनमें अद्भुत शक्ति होती है।


मकर- ये राशि शनि के प्रभाव से कृपार्थ होती है। इस राशि के जातक मेहनत करने में यकीन रखते हैं और विश्वासपात्र होते हैं। ये अनुशासन प्रिय होते हैं। ये जिस भी क्षेत्र में अपना हाथ आजमाते हैं उस क्षेत्र में शीर्ष तक जाकर ही दम लेते हैं। शनि की तरह यह भी शनै: शनै: आगे बढ़ते हैं।


कुंभ- शनि की इन पर भी विशेष कृपा होती है। प्रकृति ने इस राशि के जातको को दयावान बनाया है। ये मानवता के प्रति दुलार और समाज की बेहतरी के लिए कोई भी अच्छा कार्य करने को तत्पर रहते हैं। तभी तो ये शनि के प्रिय हैं क्योंकि दयालु लोगों को वो पसंद करते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!