शनि सुशधाम मंदिर रायपुर रसूलपुर में जोरों पर अमावस्या की तैयारियां

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 10:34 AM

shani sukh dham temple raipur rasulpur prepares for amavasya

जालन्धर, (पांडे): श्री शनि सुखधाम रायपुर रसूलपुर पठानकोट रोड में शनि अमावस बड़ी श्रद्धा से मनाई जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। उक्त जानकारी देते हुए मन्दिर के संस्थापक मुरली मनोहर वधवा ने बताया कि इस बार 17 मार्च को मनाई जा रही शनि अमावस पर...

जालन्धर, (पांडे): श्री शनि सुखधाम रायपुर रसूलपुर पठानकोट रोड में शनि अमावस बड़ी श्रद्धा से मनाई जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। उक्त जानकारी देते हुए मन्दिर के संस्थापक मुरली मनोहर वधवा ने बताया कि इस बार 17 मार्च को मनाई जा रही शनि अमावस पर प्रात: 9 से 12 बजे तक विष्णु पितृ दोष निवारण पूजन पूरे शास्त्र विधि अनुसार किया जाएगा।  दोपहर 1 से 3 बजे तक हनुमंत काल-कालसर्प दोष पूजन होगा। इसके अलावा 3 से 5 बजे तक सुन्दर कांड का पाठ श्री मानसा परिषद् (रजि.) के अरविन्द पराशर पठानकोट वालों द्वारा किया जाएगा । इसके उपरान्त दूध, दही,मक्खन, शहद, चीनी इत्यादि से शनि शिला का अभिषेक किया जाएगा।  यज्ञ पूजन के बाद शनि महाराज की महाआरती सायं 6 बजे होगी। श्री वधवा ने बताया कि उक्त दिवस पर मन्दिर में नवग्रह स्थापित किया जाना है। उन्होंने कहा कि शनि देवता न्याय के देवता हैं। इनका अनादर करने से वह क्रोधित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वॢणत है कि दिन त्यौहार देवता के साथ मनाने से मानव जीवन में आने वाली बाधाएं स्वयं ही कम हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके पर शनि महाराज का प्रसाद लंगर के रूप में वितरित किया जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!