शनि होंगे मार्गी, जानें आपकी राशि पर बरसेगा कितना धन-वैभव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Aug, 2017 11:01 AM

shanis house changed

शनि 142 दिनों तक वक्रिय रहे हैं। वर्तमान समय में वृश्चिक राशि में आकर वह दोबारा मार्गी होंगे। 58 वर्ष उपरांत शनि की मार्गीय में गणेश जी श्रद्धालुओं के घर पधारेंगे। आइए जानते हैं

शनि 142 दिनों तक वक्रिय रहे हैं। वर्तमान समय में वृश्चिक राशि में आकर वह दोबारा मार्गी होंगे। 58 वर्ष उपरांत शनि की मार्गीय में गणेश जी श्रद्धालुओं के घर पधारेंगे। आइए जानते हैं शनि के मार्गीय होने से द्वादश राशियों पर क्या असर पड़ेगा-


मेष: शनि की ढैया तो रहेगी परंतु शारीरिक कष्ट व परेशानियों से राहत मिलेगी। स्थितियां अनुकूल होंगी। नौकरी की बाधा दूर होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी।


वृष: वैवाहिक जीवन के संकट दूर होंगे व दांपत्य में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंध फिर से पटरी पर आ जाएंगे। आर्थिक रुकावटें खत्म होंगी। सांझेदारी में लाभ मिलेगा।


मिथुन: बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। हावी हुए शत्रु अचानक गायब होंगे। रुका हुआ धन व उधारी लौट जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से नौकरी में उन्नति होगी।


कर्क: संतान को उन्नति मिलेगी। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए आय साधन बनेंगे। ननिहाल से लाभ मिलेगा। कार्य बाधाएं दूर होंगी।


सिंह: शनि की ढैया तो रहेगी परंतु सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक तनाव में राहत मिलेगी। माता पक्ष से लाभ मिलेगा। भूमि, भवन, संपत्ति व वाहन सुख की प्राप्ति होगी।


कन्या: लाभदायक स्थितियां बनेंगी। भाई-बहन से सुख प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि के साथ शत्रुओं का नाश होगा। रोगों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। 


तुला: शनि की साढ़ेसाती के बावजूद राहत ज़रूर मिलेगी। मानसिक व शारीरिक कष्ट के दौर से निजात मिलेगी। नौकरी में तरक्की मिलेगी। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।


वृश्चिक: शनि की साढ़ेसाती के बावजूद बाधाएं कम होंगी। आर्थिक रुकावटें दूर होगी। शारीरिक कष्ट समाप्त होगा। खर्चों में कमी आएगी। मानसिक स्थिति में सुधार होगा।


धनु: शनि की साढ़ेसाती के बावजूद कुछ सुधार आएगा। भाग्य साथ देगा। अनियंत्रित खर्चों से राहत मिलेगी। नेत्र रोगियों को लाभ होगा। रुका धन मिलेगा। कार्य चलने लगेंगे।


मकर: आय के साधनों में वृद्धि होगी। धन लाभ के प्रबल योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। नया मकान खरीदने के अच्छे योग हैं। बड़े भाई-बहन से मधुर संबंध बनेंगे।


कुंभ: पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। राज्यपक्ष से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण संग तरक्की के योग हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। खोया सम्मान पुनः मिलेगा।


मीन: भग्योदय के योग हैं। रूकावटें खत्म होंगी। धर्म की ओर रूझान बढ़ाएगा। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। शिक्षा में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!