श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर हर तरफ मची धूम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 11:53 AM

shobhayatra taken on the occasion of sri guru ravidas maharajs festival

जालंधर, (सुनील): श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर कर्मचारी तालमेल कमेटी नगर निगम व एस.सी./बी.सी. इम्प्लाइज फैडरेशन पंजाब की ओर से महानगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा के मार्ग पर कंपनी बाग

जालंधर, (सुनील): श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव पर कर्मचारी तालमेल कमेटी नगर निगम व एस.सी./बी.सी. इम्प्लाइज फैडरेशन पंजाब की ओर से महानगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा के मार्ग पर कंपनी बाग (श्री राम चौक) में एक मंच सजाया गया, जिसमें धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक प्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया व आयोजकों की ओर से उनको सम्मानित भी किया गया।

 

बतौर मुख्यातिथि पधारे पद्मश्री विजय चोपड़ा को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी को श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रेमपाल डुमेली, पवन अग्रिहोत्री, मदन बिट्टू, सुरेन्द्र चौधरी, अजय कैले, रविन्द्र महमी, रजिन्द्र कुमार, रमेश रंगा, गुरदयाल सिंह, प्रदीप शाह, पूर्णचंद, दर्शन लाल भगत, मोहन लाल, जो समय-समय पर धर्म व समाज सेवा कार्यों में अपना योगदान देते  हैं, बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर धार्मिक सेवाओं में सहयोग हेतु  कमेटी की ओर से श्री अविनाश चोपड़ा को सम्मानित किया गया।


संत सुरेन्द्र बाबा ने अपने सम्बोधन में लोगों से गुरु रविदास महाराज के संदेश को अपने जीवन में उतारने की अपील की। डी.सी. जालंधर वीरेन्द्र शर्मा, पुलिस कमिश्नर प्रवीण सिन्हा, ए.डी.सी. जसवीर सिंह, डी.सी.पी. रजिन्द्र सिंह ने कहा कि आज हर्ष की बात है कि हम सब मिलकर गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चल कर धर्म व समाज की सेवा कर रहे हैं। उपरांत भंडारे का शुभारंभ किया गया।


प्रधान प्रेम पाल डुमेली, सांसद चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि हम सब गुरुओं की शिक्षा को ग्रहण करें, यही हमारा गुरुओं के प्रति सच्चा प्यार है। विधायक रजिन्द्र बेरी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, पूर्व मेयर सुरेन्द्र महे, सेठ सतपाल मल्ल, पूर्व एस.सी. कमीशन चेयरमैन राजेश वाघा ने भी अपने-अपने विचार रखे। सीनियर डिप्टी मेयर सुरेन्द्र कौर ने कहा कि कमेटी, जो आज मंच सजाकर धर्म की सेवा कर रही है,बधाई की पात्र है। कांग्रेसी नेता लुभाया राम थापर, ठाकुर दास सुमन, प्रमोद महे (बूटामंडी), अमित सुमन ने भी उपस्थिति को सम्बोधित किया। 


इस मौके पर कमेटी की ओर से बूटा मंडी, बूटा पिंड, खुरला किंगरा, आबादपुरा, राम नगर, संतोखपुरा, सुच्ची पिंड, गांधी कैम्प, वडाला पिंड, कादियां, जलोवाल, आबादी सहित अनेक मंदिरों व धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कमेटी की ओर से पवन ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। गायक विक्की बत्तरा ने भजन गाकर अपनी हाजिरी दर्ज करवाई।
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!