श्रीमद्भागवत: जीवन के पाप हो जाएंगे माफ, करें ये काम

Edited By ,Updated: 31 Oct, 2016 01:17 PM

shrimad bhagwat

श्रीमद्भागवत महापुराण हिंदू धर्म ग्रंथों में बहुत महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं ज्ञान और नीति के कई उपदेश दिए हैं। व्यक्ति जीवन में जाने-अनजाने

श्रीमद्भागवत महापुराण हिंदू धर्म ग्रंथों में बहुत महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं ज्ञान और नीति के कई उपदेश दिए हैं। व्यक्ति जीवन में जाने-अनजाने कई ऐसे कार्य कर जाता है, जिसके कारण वह पापों का भागी बनता है। श्रीमद्भागवत के एक श्लोक में ऐसे कार्यों का उल्लेख किया गया है। जिनको करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिल जाती है अौर उसे नर्क नहीं जाना पड़ता। इसलिए व्यक्ति को ये कार्य अवश्य करने चाहिए।

 

* जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। दान सदैव गुप्त तरीके से करना चाहिए। कदापि उसका दिखावा न करें। दान के समय इन सभी बातों का ध्यान रखने से व्यक्ति के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं। 

 

* भगवान का ध्यान न करने से देवी-देवता रुष्ट हो जाते हैं। व्यक्ति को प्रतिदिन थोड़ा  समय भगवान का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर हो जाएगी अौर पापों से भी मुक्ति मिल जाएगी। 

 

* व्यक्ति को अपना मन वश में रखना चाहिए। जिस व्यक्ति का मन वश में नहीं होता, वह बहुत महत्वकांक्षी होता है। इस प्रकार के लोग गलत कार्य करने से भी नहीं चूकते।

 

* लोगों को सदैव सत्य बोलना चाहिए। सच बोलने से व्यक्ति को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है। झूठ बोलने वाला अौर उसका साथ देने वाला पाप का भागी बनता है अौर उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!